क्लासेन को नहीं मिला केन्द्रीय अनुबंध

क्लासेन को नहीं मिला केन्द्रीय अनुबंध

जोहांसबर्ग,। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने आक्रामक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को साल 2025-26 सत्र के लिए केन्द्रीय अनुबंध में शामिल नहीं किया है। बोर्ड के इस फैसले से दिग्गज क्रिकेटरों के साथ ही प्रशंसक भी हैरान हैं। बोर्ड ने केन्द्रीय अनुबंध की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस बार बोर्ड ने हाइब्रिड अनुबंध भी शुरु किया है। रासी वान डर डुसन और डेविड मिलर हाइब्रिड अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। हाइब्रिड अनुबंध ऐसा मॉडल है, जिसमें खिलाड़ी कोई खास सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट में देश के लिए खेलने को उपलब्ध रहें। दूसरी बात ये है कि नई अनुबंध सूची में तीन नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। साथ ही एंडिले फेहलुकवायो और तबरेज शम्सी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी बाहर कर दिया गया है। नया केन्द्रीया अनुबंध एक जून 2025 से 31 मई 2026 तक रहेगा। बोर्ड ने क्लासेन को केन्द्रीया अनुबंध से बाहर करने की वजह नहीं बताई है। क्लासेन के अलावा कई और ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें बाहर किया गया है। इसमें कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, एंडिले फेहलुकवायो और तबरेज शम्सी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं टेम्बा बावुमा, डेविन बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, क्वेन मफाका, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, लिज़ाद विलियम्स को अनुबंध मिला है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button