आईपीएल प्लेऑफ की रेस में इस बार दिल्ली कैपिटल्स सहित ये चार टीमें हैं प्रबल .दावेदार.
आईपीएल प्लेऑफ की रेस में इस बार दिल्ली कैपिटल्स सहित ये चार टीमें हैं प्रबल .दावेदार.

मुंबई, 11 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 20 से अधिक मैच हो गये है। टूर्नामेंट हालांकि शुरुआती दौर में हैं पर अभी से कुछ टीम प्लेऑफ की दौड़ में आगे नजर आ रही हैं। वहीं कुछ टीमें पिछड़ती दिख रही हैं। इस बार दोनो ही पांच बार की चैंपियन टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है और ऐसे में इनकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाए कम नजर आ रही हैं। वहीं इस बार दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अच्छा रहा है और ये चारों ही टीमें प्लेआफॅ की दावेदार नजर आ रही हैं। टूर्नामेंट में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने से पहले हर टीम को 14-14 मुकाबले खेलने होंगे। इन मुकाबलों को खेलने के बाद ही शीर्ष स्थान पर आई टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी। अन्य टीमें आईपील सीजन से बाहर हो जाएंगी।
दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल कर रहे है। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ही ऐसी टीम है जो कोई मुकाबला नहीं हारी है। दिल्ली कैपिटल्स ने तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। छह अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स का रन रेट (प्लस1.257) पर बना हुआ है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को यही प्रदर्शन जारी रखना होगा। उसे 11 में से 5 मैच जीतने होंगे।
गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे है। इस सीजन में चार में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली गुजरात टाइटंस छह अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। टीम का नेट रन रेट प्लस 1.031 का है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए गुजरात टाइटंस को 10 शेष मुकाबलों में से पांच में जीत हासिल करनी होगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
नये कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में मजबूती के साथ खेल रही है। आरसीबी के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही अच्छे फॉर्म में दिख रहे है। चार मैच खेल चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अबतक तीन मुकाबले जीत चुकी है। टीम का नेट रनरेट प्लस1.015 का बना हुआ है। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे पायदान पर बनी हुई है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दमदार खेल दिखाते हुए टीम को 10 में से कम से कम पांच मुकाबले जीतने होंगे।
पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स की अगुवाई इस बार श्रेयर अय्यर के हाथों में है। उनके नेतृत्व में टीम ने चार में से तीन मुकाबले जीते है। टीम के बल्लेबाजों की फॉर्म जबरदस्त है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स शानदार खेल दिखा रही है। पंजाब किंग्स चौथे पायदान पर बनी हुई है। प्लेऑफ में जगह पाने के लिए उसे 10 में से पांच मुकाबले जीतने होंगे।
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिका पांड्या के हाथों में है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। मुंबई ने पांच मुकाबले खेलने के बाद सिर्फ एक में जीत पाई है। मुंबई को नौ मैच खेलने है जिनमें से उसे सात मैच जीतने होंगे ताकि वो प्लेऑफ में पहुंच सके। अगर मुंबई दो मैच हार जाएगी तो प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स
इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम विफल रही है। पांच मैच खेल चुकी टीम सिर्फ एक मैच ही जीती है। अंक तालिका में चेन्नई नौवें पायदान पर है। टीम के पास नौ मैच खेलने का मौका है, जिनमें से उसे सात में जीतना होगा तभी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बनेगी।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट