अडानी ग्रुप का केबल और वायर सेक्टर में एंट्री का ऐलान, कंपनियों में हड़कंप..

अडानी ग्रुप का केबल और वायर सेक्टर में एंट्री का ऐलान, कंपनियों में हड़कंप..

-केईआई इंडस्ट्रीज, पॉलीकैब और हैवेल्स के शेयरों में आई भारी गिरावट

मुंबई, 22 मार्च । अडानी ग्रुप अब नए बिजनेस में उतरने की तैयारी कर रहा है, इस खबर को सुनकर देश में मौजूद कई कंपनियां सकते में हैं। देश में केबल और वायर निर्माता कंपनियों केईआई इंडस्ट्रीज, पॉलीकैब और हैवेल्स के शेयरों में भारी गिरावट आ गई है, क्योंकि अडानी ग्रुप ने इस सेक्टर में काम शुरू करने का ऐलान किया है। अडानी ग्रुप ने एक नए ज्वाइंट वेंचर ‘प्रणीता इकोकेबल्स’ बनाकर इस वायर और केबल इंडस्ट्री में काम की शुरुआत करने जा रहा है। एक कार्यक्रम में अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कच्छ कॉपर ने एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी ‘प्रणीता इकोकेबल्स लिमिटेड’ का निगमन पूरा कर लिया है। कच्छ कॉपर और प्रणीता वेंचर्स दोनों के पास नवगठित कंपनी में 50 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी होगी। भारत के केबल और वायर मार्केट का साइज 2024 में 9.32 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान था और 2025 में इसके 10.01 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2032 तक 17.08 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में अडानी ग्रुप की इस सेक्टर में एंट्री से मार्केट शेयर बंट सकता है। अडानी ग्रुप के केबल और वायर इंडस्ट्री में उतरने के ऐलान से इस सेक्टर की अहम कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है, क्योंकि अब मार्केट में अडानी जैसा एक और बड़ा प्लेयर आ गया है। इससे पहले अल्ट्राटेक ग्रुप ने भी वायर और केबल इंडस्ट्री में एंट्री का ऐलान किया था। आज हैवेल्स, पॉलीकैब और केईआई इंडस्ट्री के शेयरों में भारत गिरावट देखने को मिली। पॉलीकैब के शेयर 8 फीसदी, हैवेल्स के शेयर 5 फीसदी तो केईआई इंडस्ट्री के शेयर 12 फीसदी टूटे।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button