हाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस
हाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस
मुंबई, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे शॉट खेलते समय बल्ला हाथ से छोड़ बैठे। बल्ला दूर जा गिरा, लेकिन गेंद बाउंड्री पार कर छक्के के लिए चली गई।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आमतौर पर एक क्लासिकल बल्लेबाज माना जाता है, जो टाइमिंग और प्लेसमेंट से रन बनाते हैं। लेकिन आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने दमदार शॉट से सभी को हैरान कर दिया।
हाथ से बल्ला छूटा, फिर भी लगा छक्का
इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने आवेश खान की गेंद पर ऐसा शॉट खेला, जो कम ही देखने को मिलता है। शॉट लगाते समय उनके हाथ से बल्ला पूरी तरह छूट गया और स्क्वायर लेग की दिशा में जा गिरा। इसके बावजूद गेंद शानदार टाइमिंग के साथ डीप बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से बाउंड्री पार करते हुए छक्के के लिए चली गई। यह नजारा देख फैंस भी हैरान रह गए।
अर्धशतक से चूके रहाणे
अजिंक्य रहाणे के पास इस मुकाबले में अर्धशतक लगाने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सके। 41 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए। दिग्वेश राठी ने उन्हें आउट किया। रहाणे ने मिड विकेट की दिशा में शॉट खेला, जहां मोहम्मद शमी ने कैच लपका। थर्ड अंपायर की जांच के बाद उन्हें आउट करार दिया गया। अपनी 24 गेंदों की पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।
रघुवंशी के साथ अहम साझेदारी
इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को शुरुआत में ही झटका लगा, जब फिन एलन विवादित फैसले का शिकार होकर आउट हुए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रन की मजबूत साझेदारी हुई।
रघुवंशी भी फिफ्टी से चूके
अंगकृष रघुवंशी ने भी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह भी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 33 गेंदों पर 45 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक शॉट शामिल थे। इस तरह रहाणे और रघुवंशी की पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि रहाणे का वह छक्का मैच का सबसे चर्चित पल बन गया।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट