हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपित गिरफ्तार

हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद, 01 जनवरी। नए साल के पहले ही दिन थाना भोजपुर पुलिस ने हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जो यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के ²ष्टिगत पहली बड़ी कार्रवाई है। एसपी ग्रामीण डा.ईरज राजा ने बताया कि अलीगढ़ के सासनी गेट में बिहारीनगर निवासी सुभाष खटीक को गिरफ्तार किया है, जो डिमांड मिलने पर दूसरे जिलों में जाकर आन स्पाट फैक्ट्री खोलकर तमंचे बनाता है। उससे 315 बोर के 20 तमंचे, कारतूस, 16 अधबने तमंचे और उपकरण आदि बरामद हुए हैं। सुभाष ने करीब एक साल पहले कुख्यात पप्पू से असलहा बनाना सीखा और फिर खुद की फैक्ट्री चलाने लगा। पप्पू अलीगढ़ का रहने वाला है और फिलहाल जेल में बंद है। 50 तमंचे खपाने का था लक्ष्य : भोजपुर एसओ मुन्नेश कुमार ने बताया कि सुभाष को मछरी चौक के पास एक बंद मकान से गिरफ्तार किया गया है। वह शुक्रवार को ही यहां आया था और मकान में भट्ठी तैयार कर ली थी। तैयार तमंचे वह अलीगढ़ से ही लेकर आया था। अभी तक वह करीब 200

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

छह पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

तमंचे बेच चुका है। सुभाष ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर मांग बढ़ गई है। बीते चार माह में ही आरोपित ने 150 तमंचे बेच दिए हैं। गाजियाबाद में उसने एक-दो सूत्रों से बात की थी। अलीगढ़ से कच्चा माल लेकर वह यहां आया था। यहां 50 तमंचे खपाने की योजना थी। पुलिस के मुताबिक, वह 1800 से 2000 रुपये के बीच एक तमंचा बेचता था। पूरे साल जारी रही कार्रवाई : प्रदेश में साल 2022 लगातार दूसरा चुनावी वर्ष है। वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। इसीलिए बीते साल भी लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी रही। जिले में साल 2021 में असलहा की छह फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इनमें 174 तमंचे बरामद हुए और 20 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि कुल 681 तमंचे बरामद हुए। सुभाष से पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं। उसके बताए तथ्यों का सत्यापन कर रहे हैं। संलिप्तता मिलने पर बाकी लोगों की भी गिरफ्तारी होगी।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

केवाईसी का झांसा देकर देकर रिटायर्ड विंग कमांडर से 1 लाख ठगे

Related Articles

Back to top button