श्रीराम जन्मभूमि परकोटा के सभी मंदिरों में 13 अप्रैल से होंगे सामान्य दर्शन, आनलाइन बुकिंग शुरू

श्रीराम जन्मभूमि परकोटा के सभी मंदिरों में 13 अप्रैल से होंगे सामान्य दर्शन, आनलाइन बुकिंग शुरू

अयोध्याश्रीराम जन्मभूमि परिसर में आगामी 13 अप्रैल सोमवार से परकोटा के सभी मंदिर, शेषावतार मंदिर, सप्त मंदिर, कुबेर टीला का दर्शन शुरू हाे जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए सामान्य दर्शन पास की आज से ऑनलाइन बुकिंग कर दी गई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मंदिर व्यवस्था में लगे गोपाल राव ने शुक्रवार को बताया कि सुगम दर्शन, विशिष्ट दर्शन, सामान्य दर्शन पास धारक (तथा संभव हो तो वील चेयर) श्रद्धालुओं काे अवसर मिलेगा। अभी प्रारंभ में प्रति दो घंटे के स्लाट में अधिकतम 1500 श्रद्धालुजन इस दर्शन कर सकते हैं। सामान्य दर्शन पास का आनलाइन बुकिंग आज से शुरू हाे गई है।

Related Articles

Back to top button