रूस ने ईस्टर युद्धविराम समझौते को बढ़ाने का कोई आदेश नहीं किया जारी….
रूस ने ईस्टर युद्धविराम समझौते को बढ़ाने का कोई आदेश नहीं किया जारी….

मास्को, 21 अप्रैल। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर युद्धविराम समझौते को बढ़ाने का कोई आदेश जारी नहीं किया है, जो सोमवार को समाप्त हो गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने टीएएसएस समाचार एजेंसी को बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम करीब 06:00 से सोमवार देर रात करीब 12 बजे तक 30 घंटे तक चलने वाले युद्धविराम की घोषणा श्री पुतिन ने रूसी सेना के जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव के साथ बैठक के दौरान की। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस अवधि के दौरान विशेष सैन्य अभियान में शामिल सभी इकाइयों ने युद्धविराम का सख्ती से पालन किया और अपनी पहले से चली आ रही स्थिति को बनाए रखा। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनके सैनिकों ने दोनेत्स्क क्षेत्र में सुखा बाल्का और बोहातिर के पास रविवार देर रात यूक्रेनी सेना की ओर से किए गए कई हमलों को विफल कर दिया। इन हमलों के परिणामस्वरूप नागरिक हताहत हुए और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार को कहा कि स्थानीय समयुनसार शनिवार देर रात करीब 12 बजे से रविवार तक 26 रूसी हमले हुए। उन्होंने रूस पर अपने स्व-घोषित युद्ध विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट