महिला स्वास्थ्यकर्मी से दुष्कर्म

महिला स्वास्थ्यकर्मी से दुष्कर्म

नोएडा, 22 दिसंबर। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला का गर्भपात भी कराया। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज हुआ है। सेक्टर-99 निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अस्पताल में काम करती है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात हेमंत से हुई थी। युवक उसके अस्पताल में आता जाता था। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। हेमंत ने युवती से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। हेमंत ने उसे अपने

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

यातायात पुलिस अधीक्षक पर हमले के आरोप में तीन सिपाही बर्खास्त

परिजनों से भी मिलवाया। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि जब उसने युवक से शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसके अलावा पीड़िता का गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों पर भी मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। अब उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

पारिवारिक विवाद को लेकर बाइक सवार तीन युवकों ने महिला को गोली मारी

Related Articles

Back to top button