भारत-पाक युद्ध की आहट से शेयर बाजार में ‎गिरावट..

भारत-पाक युद्ध की आहट से शेयर बाजार में ‎गिरावट..

-सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 24,100 के नीचे फिसला

मुंबई, 09 मई भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संकट बढ़ने की वजह से भारतीय शेयर बाजार हफ्ते में आखिरी ट्रेडिंग सेशन शुक्रवार को बड़ी गिरावट में खुले। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 आज 24 हजार जबकि बीएसई सेंसेक्स 79 हजार के नीचे खुला। बाजार में जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ ताजा घटनाक्रमों का असर शेयर बाजार में दिख सकता है और सेंसेक्स व निफ्टी 50 में तेज गिरावट आ सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया है कि दोनों प्रमुख इंडेक्स के लोअर सर्किट तक गिरने की संभावना नहीं है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को बड़ी 1300 अंक से अधिक की गिरावट लेकर 78,968.34 पर खुला। हालांकि, कारोबार शुरू होते ही इंडेक्स में रिकवरी देखने को मिली। सुबह शुरुआत के बाद यह 378.60 अंक की गिरावट लेकर 79,956.21 पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी बड़ी गिरावट के साथ 23,935.75 अंक पर खुला। सुबह शुरुआत के बाद यह 204.05 अंक की गिरावट के सतह 24,069.75 पर कारोबार कर रहा था। बाजार के जानकारेां ने कहा आज बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन इस समय लोअर सर्किट की आशंका नहीं है। अगर पाकिस्तान के साथ तनाव और बढ़ता है तो निफ्टी में 500 अंक से अधिक की गिरावट हो सकती है। जबकि सेंसेक्स में लगभग 2500 से 3000 अंक तक की गिरावट हो सकती है। हालांकि, अगर सरकार की ओर से स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान आता है, तो यह निवेशकों का मनोबल बढ़ा सकता है। वहीं शेयर बाजार में गुरुवार को बिकवाली हावी रही। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 0.58 फीसदी टूटकर 24,273.80 पर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 54,365.65 पर बंद हुआ। सभी प्रमुख सेक्टर्स में रियल एस्टेट, मेटल और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। हालांकि आईटी सेक्टर इकलौता ऐसा सेक्टर रहा जो तेजी में रहा। ब्रॉडर इंडेक्स यानी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी 1.5 से 2 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button