भाजपा विधायक केतकी सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी युवक गिरफ्तार…

भाजपा विधायक केतकी सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी युवक गिरफ्तार…

बलिया, 08 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक केतकी सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मनियर थाना क्षेत्र के सांगापुर गांव के निवासी पिंटू यादव (35) के रूप में हुई जिसे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष सितांशु गुप्ता और जिला कार्यसमिति के सदस्य राजेश सिंह का आरोप है कि पिंटू यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर द्विअर्थी गानों का प्रयोग करते हुए बांसडीह सीट से भाजपा विधायक केतकी सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button