झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए…
झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए…

रांची,। झारखंड के बोकारो जिले के लुगू पहाड़ की तलहटी में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गये।
बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि कई अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं।पुलिस ने बताया है कि बोकारो जिले के ललमटिया से सटे चोरगांवां में लुगू पहाड़ की तलहटी में सोसो टोला के निकट यह मुठभेड़ हुई है।
सोसो टोला के निकट लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस नक्सलियों के बीच अभी भी रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।
बोकारो के एसपी मनोज सावर्गियारी ने कहा कि पुलिस ने नक्सलियों को घेर रखा है. लगातार फायरिंग चल रही है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी चल रहा है। डीआईजी श्री झा ने कहा कि जंगल में जितने भी नक्सली होंगे, हम सभी से कहेंगे कि वे सरेंडर कर दें। अगर वे गोलीबारी करते रहेंगे, तो हमारे जवान सभी को मार गिरायेंगे।
. दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट