जालंधर, अमृतसर, फिरोजपुर में रेड अलर्ट, मॉल और ऊंची व्यावसायिक इमारतें आज बंद रखने का आदेश..
जालंधर, अमृतसर, फिरोजपुर में रेड अलर्ट, मॉल और ऊंची व्यावसायिक इमारतें आज बंद रखने का आदेश..

जालंधर, 10 मई। पंजाब में जालंधर के ज़िला उपायुक्त डॉ हिमांशु अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि जालंधर पूरी रात रेड अलर्ट पर था। कई उपकरण/ड्रोन देखे गये और सशस्त्र बलों द्वारा उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। उन्होंने लोगों से शांत रहने और और घर के अंदर रहने की सलाह दी है। डॉ हिमांशु ने कहा, ‘‘रेड अलर्ट सायरन फिर से बज रहा है। शांत रहें, घर के अंदर रहें। बड़ी सभाओं या भीड़ से बचें। खुले में घूमने से बचें। ऊंची इमारतों में जाने से बचें।” जालंधर कैंट और आदमपुर के बाजारों को बंद करने का आदेश दिया गया है। जिले के बाकी हिस्सों में मॉल और ऊंची व्यावसायिक इमारतें आज बंद रहेंगी। इसके अलावा अमृतसर, फिरोजपुर में भी रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इन दोनों जिलों में भी मॉल और ऊंची व्यावसायिक इमारतें आज बंद रहेंगी।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट