केंद्रीय गृह राज्य मंत्री टेनी के इस्तीफे की मांग पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री टेनी के इस्तीफे की मांग पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

नई दिल्ली, 16 दिसंबर। लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला भी फूंका।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से तुरन्त मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, भाजपा की क्रोनोलॉजी देश समझ चुका है, अब भाजपा की कुचलो और बर्बाद करो की नीति नहीं चलेगी। देश लखीमपुर खीरी नरसंहार में मृत किसानों को न्याय दिलाने के लिए मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

विदेशी मुद्रा विनिमय के बहाने ट्रैवल ऑपरेटर को ठगने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

केंद्र सरकार का खेल जनता अच्छे से समझ रही है। लखीमपुर खीरी नरसंहार कांड के दोषियों को बचाने के लिए सरकार जिस स्तर पर उतर आई है, किसी से छिपा नहीं है। गृह राज्यमंत्री को अब तक पद से बर्खास्त ना करके भाजपा आलाकमान ने अपना किसान विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर सांसद भवन पर प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी को रोक लिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

महिला ने दो बेटों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

Related Articles

Back to top button