ईरान के साथ प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रुप से बातचीत कर रहे हैं – ट्रंप

ईरान के साथ प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रुप से बातचीत कर रहे हैं – ट्रंप

वॉशिंगटन,अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से बातचीत कर रहे है।

उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का ज़िक्र करते हुए पत्रकारों से कहा, “हम उनके साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से बातचीत कर रहे हैं।”

श्री ट्रंप ने आगे कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्ष बहुत ज़रूरी मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि ईरान अमेरिका के शांति समझौते की ज़्यादातर शर्तो सहमत हो गया है, लेकिन हम इससे ज़्यादा चाहते है।

गौरतलब है कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान पर हमला करना शुरू कर दिया। ईरान इज़रायली इलाके के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी जवाबी हमले कर रहा है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button