आईटीटीएफ विश्वकप 2026: मनिका बत्रा और मानव ठक्कर करेंगे भारतीय टेबल टेनिस चुनौती की अगुवाई

आईटीटीएफ विश्वकप 2026: मनिका बत्रा और मानव ठक्कर करेंगे भारतीय टेबल टेनिस चुनौती की अगुवाई

मकाऊ (चीन)मनिका बत्रा और मानव ठक्कर सोमवार से शुरु हो रहे आईटीटीएफ विश्व कप 2026 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।

कल से शुरु हो रहे आईटीटीएफ विश्वकप में पुरुषों और महिलाओं, दोनों ही कैटेगरी के एकल मुकाबलों में कुल मिलाकर 96 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस साल महिलाओं के मुकाबले में ओलंपियन मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जबकि पुरुषों के ड्रॉ में एशियाई खेलों के पदक विजेता मानव ठक्कर देश के एकमात्र खिलाड़ी हैं। हर ड्रॉ में, 48 खिलाड़ियों को तीन-तीन के 16 ग्रुप में बांटा गया है।

टेबल टेनिस वर्ल्ड कप दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत ग्रुप चरण से होगी, जो राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसमें हर खिलाड़ी अपने-अपने ग्रुप के बाकी दो खिलाड़ियों से मुकाबला करेगा। हर ग्रुप की शीर्ष टीमें ‘राउंड ऑफ़ 16’ चरण में पहुंचेंगी। यहीं से नॉकआउट चरण की शुरुआत होगी, जिसका समापन फाइनल मुकाबले के साथ होगा।

ग्रुप चरण के सभी मैच ‘बेस्ट-ऑफ़-फ़ाइव’ (पांच गेम में से तीन जीतने वाला) फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जबकि नॉकआउट मैच ‘बेस्ट-ऑफ़-सेवन’ (सात गेम में से चार जीतने वाला) फॉर्मेट में होंगे।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button