अमेरिका के पास ईरान पर हमला करने के लिए 3,554 टारगेट बाकी हैं : ट्रम्प
अमेरिका के पास ईरान पर हमला करने के लिए 3,554 टारगेट बाकी हैं : ट्रम्प

वॉशिंगटन, 2 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना के पास इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ अपना सैन्य अभियान पूरा करने और ईरान पर हमला करने के लिए 3,554 टारगेट बाकी हैं।
श्री ट्रम्प ने मियामी में कहा, “हमारे पास अभी 3,554 टारगेट बाकी हैं और यह काम बहुत सफाई से किया जाएगा।”
उन्होंने अपनी बात की पुष्टि के लिए कोई खास डेटा नहीं दिया और न ही पेंटागन (अमेरिका के रक्षा विभाग) की किसी आधिकारिक रिपोर्ट या खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी का हवाला दिया।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ एक संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया था। सैन्य कार्रवाई के पहले ही दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए और दक्षिणी ईरान में लड़कियों के एक स्कूल पर बमबारी की गई। ईरान के अनुसार इस हमले में 1,300 से अधिक लोग मारे गये हैं।
अमेरिका और इजराइल ने शुरू में दावा किया था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से पैदा होने वाले खतरे का मुकाबला करने के लिए यह हमला जरूरी था लेकिन जल्द ही उन्होंने यह साफ कर दिया कि वे ईरान में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट
