‘अगर कोई और होता तो वही करता…’ शिव ठाकरे संग झड़प पर बोले अरबाज पटेल, खुद को बताया बेबाक खिलाड़ी

‘अगर कोई और होता तो वही करता…’ शिव ठाकरे संग झड़प पर बोले अरबाज पटेल, खुद को बताया बेबाक खिलाड़ी

मुंबई, मशहूर रियलिटी शो ‘द 50’ में शिव ठाकरे संग हुई झड़प पर अरबाज पटेल ने खुलकर बात की और उन्होंने बातचीत में कहा कि मेरी जगह कोई और होता तो वही करता।

रियलिटी शो ‘द 50’ के विनर भले ही शिव ठाकरे बन चुके हों, लेकिन शो में अरबाज पटेल का गेम और उनका एग्रेसिव अंदाज भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा। खासतौर पर शिव ठाकरे के साथ उनकी हुई झड़प ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब इस पूरे विवाद पर अरबाज पटेल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

अरबाज ने साफ कहा कि उन्होंने उस वक्त कुछ भी गलत नहीं किया। उनका मानना है कि अगर कोई और उनकी जगह होता, तो वह भी उसी तरह प्रतिक्रिया देता। उन्होंने बताया कि उनका स्वभाव ही ऐसा है कि वह गलत चीजों के खिलाफ तुरंत खड़े हो जाते हैं।

अरबाज पटेल ने शिव ठाकरे संग झड़प पर की खुलकर बात
अरबाज पटेल ने अपने एग्रेसिव व्यवहार को लेकर कहा कि लोग उन्हें केवल उनके गुस्से के लिए जानते हैं, लेकिन इसके पीछे की मेहनत और संघर्ष को नहीं समझते। उनके मुताबिक, मजबूत बनना आसान नहीं होता और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। वह हर स्थिति में अपने दिल की बात कहने में विश्वास रखते हैं और किसी भी बात को मन में दबाकर रखना उन्हें पसंद नहीं है।

शो में उनकी एंट्री निक्की तंबोली के साथ हुई थी, जिस पर भी उन्होंने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें शो में कपल के तौर पर ही बुलाया गया था और दोनों ने साथ में एंट्री लेने का फैसला किया। दर्शकों को भी उनकी जोड़ी पसंद आई और दोनों ने मिलकर गेम खेला।

अरबाज का कहना है कि रियलिटी शो में गुटबाजी एक अहम हिस्सा होती है और इसके बिना गेम पूरा नहीं हो सकता। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि उनके और निक्की के बीच कई बार मतभेद हुए, लेकिन यह किसी भी प्रतियोगिता में सामान्य बात है।

‘मेरा इरादा लड़ाई करने का बिल्कुल नहीं था’
शिव ठाकरे के साथ हुई हाथापाई को लेकर उन्होंने कहा कि उस समय स्थिति काफी भावनात्मक थी। उन्होंने बताया कि वह अपने साथी को रोते हुए देख भावुक हो गए थे और उसी वजह से बीच में आए। उनका इरादा लड़ाई करने का नहीं था, लेकिन हालात ऐसे बन गए कि बात बढ़ गई।

शो के नतीजों पर बात करते हुए अरबाज ने शिव ठाकरे को जीत की बधाई दी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर वह फाइनल तक पहुंचते, तो जीत के लिए पूरी ताकत लगा देते। वहीं, निक्की के साथ अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने फिलहाल शादी का कोई जल्दबाजी में फैसला न लेने की बात कही है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button