सिडनी के उत्तर में दो कारों की टक्कर में एक की मौत, 6 घायल…
सिडनी के उत्तर में दो कारों की टक्कर में एक की मौत, 6 घायल…

सिडनी, 27 जून। सिडनी के उत्तर में दो कारों के बीच टक्कर के बाद एक बच्चे की मौत हो गई और छह अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य की पुलिस ने आज कहा कि कल सुबह हंटर क्षेत्र में सिडनी से 225 किलोमीटर उत्तर में मुरुल्ला शहर के पास एक राजमार्ग पर दो कारों की टक्कर के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया था।
गंभीर चोटों के साथ घटनास्थल से एक 11 वर्षीय लड़के को अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
वह दुर्घटना में शामिल वाहनों में से एक में सवार छह लोगों में से एक था। शेष पांच लोगों, जिनमें 38 और 60 वर्ष की दो महिलाएं, एक 13 वर्षीय लड़की, एक 16 वर्षीय लड़का और एक 19 वर्षीय पुरुष शामिल हैं,उनका इलाज एम्बुलेंस पैरामेडिक्स द्वारा किया गया, जिसके बाद उन्हें उसी अस्पताल में ले जाया गया।
दूसरे वाहन के चालक, 85 वर्षीय व्यक्ति को मामूली चोटें आईं और उसे जरूरी परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटना के आसपास की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट