भाजपा पदाधिकारियों की हुई वर्चुअल बैठक चुनाव पर चर्चा

-भाजपा पदाधिकारियों की हुई वर्चुअल बैठक चुनाव पर चर्चा

नोएडा सीट पर होती है पूरे देश की निगाह : डॉ महेश शर्मा,

विकास कार्यों के बल पर प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार: पंकज सिंह

नोएडा, 11 जनवरी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के पदाधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक हुई। वर्चुअल बैठक में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह ने सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह चुनाव की तैयारियों में जुटे। पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन-जन तक पार्टी की उपलब्धियों व नीतियों को पहुंचाने का कार्य करें।

सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नोएडा की सीट पर पूरे देश की निगाह होती है, इसीलिए हम पूरे जोश से हर बार की तरह इस बार भी यहां भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से जिताएंगे। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि वह बूथ और पन्ना प्रमुखों के साथ मिलकर अपने सेक्टर व गांव के लोगों से सीधा संपर्क करें और उन्हें पार्टी की रीति-नीतियों तथा पूर्व की उपलब्धियों की जानकारी दें।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चहुँओर विकास हुआ है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग और

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

पुलिसकर्मियों ने लगवाई तीसरी डोज

हर व्यक्ति के लिए विकास कार्य किए हैं। सरकार द्वारा आम जनहित में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के बल पर एक बार फिर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में 350 सीट हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

 वर्चुअल बैठक में महानगर ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला प्रभारी बसंत त्यागी, विधानसभा प्रभारी,विधानसभा प्रवासी,राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,मंडल प्रभारी,जिला कार्यकारणी सदस्य,मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनकी समस्त टीम एवं मंडल अध्यक्ष एवं उनकी समस्त टीम,सेक्टर प्रभारी,सेक्टर संयोजक,बूथ अध्यक्ष, आदि सभी टीमें के लोग जुड़े।

बैठक में चन्दगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, युधवीर चौहान, तन्मय शंकर, मनोज शर्मा, चमन अवाना, गिरिजा सिंह, गोपाल गौर, बबलू यादव, मल्लिकेश्वर, शिवंश श्रीवास्तव, हर्ष चतुर्वेदी, गौरव त्रिपाठी, अनु शर्मा, ओम् वीर अवाना, मोनिका श्रीवास्तव, कल्लू सिंह, प्रमोद बहल, राजीव त्यागी, विपिन चौधरी, रचना जैन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

सपा नेता धीरज पांडे का जोरदार स्वागत

Related Articles

Back to top button