पति और उसकी प्रेमिका पर केस दर्ज कराया

पति और उसकी प्रेमिका पर केस दर्ज कराया

दनकौर, 12 दिसंबर। ऊंची दनकौर की महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति अरविंद के एक महिला से अवैध संबंध हैं। इस बात का विरोध करने पर वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। दो दिन पहले अरविंद रात में अपनी प्रेमिका के साथ घर पहुंचा। उसने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। परिवार के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए। इस बारे में दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति अरविंद और उसकी एक महिला मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

म्हाडा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने की कोशिश के आरोप में तीन गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button