डेल्टा एयरलाइंस के बोइंग 767 की हुई इमरजेंसी लैंडिंग…

डेल्टा एयरलाइंस के बोइंग 767 की हुई इमरजेंसी लैंडिंग…

लॉस एंजिलिस, 21 जुलाई। लॉस एंजिलिस से अटलांटा जा रहे डेल्टा एयरलाइंस के बोइंग विमान के इंजन में उड़ान भरने के बाद अचानक आग लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर हवाई जहाज में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक डेल्टा का बोइंग विमान ने जैसे ही टेक ऑफ किया तो उसके इंजन में आग लग गई। जानकारी पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट राडार24 के मुताबिक विमान पहले प्रशांत महासागर के ऊपर चढ़ा और उसने पैरामाउंट इलाके का चक्कर लगाया और कुछ देर में नीचे उतर आया। एफएए ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

दीदारे ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button