सैर पर निकले लोगों को लूटने वाला मुठभेड़ में घायल

सैर पर निकले लोगों को लूटने वाला मुठभेड़ में घायल

नोएडा, 15 जनवरी। सेक्टर-24 पुलिस ने सुबह की सैर के दौरान लोगों से मोबाइल और चेन झपटमारी करने वाले बदमाश को शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-24 थाना पुलिस शनिवार सुबह वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की बदमाश पिंटू उर्फ नेवला के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान नेवला के पैर में गोली लगी थी। मुठभेड़ आरटीओ कार्यालय के पास हुई है। पुलिस ने बदमाश नेवला से एक तमंचा, दो मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी पिछले काफी समय से वारदात कर रहा था। वह अधिकतर पार्क के पास सुबह की सैर करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाता था। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं। इसके अलावा बदमाश के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाया जा रहा है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

यौन उत्पीड़न मामला: शीर्ष अदानी तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के अधिकारी निलंबित

Related Articles

Back to top button