यूपी में 14 साल के लड़के की हत्या
यूपी में 14 साल के लड़के की हत्या

अमरोहा, 20 जनवरी। यूपी के अमरोहा में 14 वर्षीय लड़के का शव उसके घर के पास खून से लथपथ पड़ा मिला।
पुलिस ने बताया कि दसवीं कक्षा का छात्र सो रहा था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गया। घटना बुधवार को हुई।
नाबालिग अपने पिता की किराना दुकान भी संभालता था जिनकी तीन साल पहले मौत हो गई थी। लड़के के परिवार में उसकी मां, चार भाई-बहन और दादा हैं।
लड़के के परिवार ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
महिला से 41,590 रुपये ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस मामले में संभावित लव एंगल से जांच कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि लड़के की पड़ोस की एक लड़की से दोस्ती थी और उसके परिवार ने दोनों की दोस्ती को ठुकरा दिया था।
अमरोहा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि घटना अमरोहा के आदमपुर पुलिस सर्कल के अधिकार क्षेत्र के गुरेथा में हुई। घटना का पता बुधवार को तब चला जब परिवार के सदस्यों को लड़के का शव मिला।
उन्होंने कहा कि लड़के के रिश्तेदारों की शिकायत के आधार पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
महिला से पुलिस इंसपेक्टर ने रिश्वत देने का सेक्स की रखी मांग