मुर्मू ने महिलाओं के रास्ते की शेष बाधाओं को दूर करने की लोगों से अपील की..
मुर्मू ने महिलाओं के रास्ते की शेष बाधाओं को दूर करने की लोगों से अपील की..
नई दिल्ली, 08 मार्च। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी से युवा महिलाओं के रास्ते की शेष बाधाओं को दूर करने और उन्हें ”पंख देने के लिए मिलकर काम करने” का आग्रह किया।
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”महिला दिवस पर सभी को मेरी शुभकामनाएं। यह नारी शक्ति का जश्न मनाने का अवसर है। किसी समाज का विकास उसकी महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापा जाता है।”
उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां खेल से लेकर विज्ञान तक जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश को गौरवान्वित कर रही हैं।
राष्ट्रपति ने कहा, ”आइए, हम युवा महिलाओं के रास्ते से शेष बाधाओं को दूर करने और उन्हें पंख देने के लिए मिलकर काम करें, क्योंकि वे कल के भारत को आकार देंगी।”
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट