मध्यप्रदेश : वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा का निधन…
मध्यप्रदेश : वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा का निधन…

भोपाल, 17 मार्च। मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) और 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी मनीष शंकर शर्मा का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया।
उनकी पार्थिव देह आज विमान से भोपाल लाई गई। उनका आज ही राजधानी भोपाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे राज्य के पूर्व मुख्य सचिव श्री कृपाशंकर शर्मा के पुत्र थे।
श्री शर्मा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसके चलते उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था।
श्री शर्मा पिछले दिनों ही पदोन्नत होकर विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) बनाए गए थे। उन्होंने इसके पहले राज्य के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्य किया था। इसके अलावा उन्होंने 1997-98 में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत बोस्निया और हर्जेगोविना में कार्य किया, जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई सम्मान प्राप्त हुए थे। अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर में उन्हें एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद इस शहर में उनके नाम पर एक मार्ग भी बनाया गया है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट