मध्यप्रदेश उपचुनाव : पहले दौर की मतगणना के बाद भाजपा को शुरुआती बढ़त

मध्यप्रदेश उपचुनाव : पहले दौर की मतगणना के बाद भाजपा को शुरुआती बढ़त

भोपाल, 02 नवंबर। भाजपा मंगलवार को पहले दौर की मतगणना के बाद सभी चार सीटों- तीन विधानसभा और एक लोकसभा पर आगे चल रही है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। पहले दौर की मतगणना के बाद सुबह नौ बजे तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चारों सीटों पर आगे चल रहे हैं। खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल को कांग्रेस के राज नारायण पूर्णी के 11,264 के मुकाबले अब तक 16,984 वोट मिले हैं। रैगांव से भाजपा उम्मीदवार प्रतिमा बागरी को 5,973 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कल्पना वर्मा को 5,754 वोट मिले हैं। जोबाट में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत कांग्रेस के महेश पटेल से 1,590 मतों से आगे चल रही हैं। इसी तरह पृथ्वीपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल कांग्रेस के नितेंद्र प्रताप सिंह से 429 मतों से आगे चल रहे हैं। चारों सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव हुए थे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

उपचुनाव में शुरुआती रूझानों में सत्तारूढ़ एनपीपी, यूडीपी को बढ़त

Related Articles

Back to top button