भारत की शान तिरंगा अपनी पहचान : पंकज जायसवाल..

भारत की शान तिरंगा अपनी पहचान : पंकज जायसवाल..

प्रयागराज, 10 अगस्त । आजादी के अमृत महोत्सव के सात दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत आर्य कन्या शिक्षण समूह द्वारा बुधवार को एक विशाल तिरंगा रैली आर्य कन्या मुट्ठीगंज से आर्य समाज चौक तक निकाली गयी। पंकज जायसवाल ने कहा कि भारत की शान तिरंगा अपनी पहचान है।

आर्य प्रतिनिधि सभा उप्र के मंत्री पंकज जायसवाल, डॉ. राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर आर्य कन्या इण्टर कॉलेज हिन्दी मीडियम, इंग्लिश मीडियम, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, के.पी जायसवाल के विद्यार्थी हजारों की संख्या में जब रवाना किये गए तो आर्य कन्या से चौक तक सड़क तिरंगामय हो गया। बच्चे ‘भारत माता की जय’ ‘वंदेमातरम’ का नारा लगाते हुए सड़क पर चल रहे थे। सड़क के किनारे दुकानदार, राहगीर भी इस यात्रा के साथी बनते जा रहे थे।

यात्रा की समाप्ति पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सम्भ्रान्त वर्ग के लोग पूर्व आयुक्त आर.एस. वर्मा, शैलेन्द्र कुमार पूर्व सांसद, संतोष श्रीवास्तव सचिव अपराध निरोधक, विजय वैश्य, बसन्त लाल आजाद, रवीन्द्र जायसवाल वरिष्ठ समाजसेवी, पी.एन. मिश्र, अरुणेश जायसवाल, डॉ. रमा सिंह निदेशक आर्य कन्या समूह, प्रो. अर्चना पाठक प्राचार्या, अर्चना जायसवाल प्रधानाचार्या, जूही श्रीवास्तव प्रिंसिपल, डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. ममता गुप्ता, आकांक्षा, डॉ. कल्पना वर्मा, सलोनी, अनुपमा आदि के प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा।

दीदारे ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button