नेता ने स्टेडियम में गोल्फ खेल रहे लोगों पर पिस्तौल तानी

नेता ने स्टेडियम में गोल्फ खेल रहे लोगों पर पिस्तौल तानी

नोएडा, 23 दिसंबर। समाजवादी पार्टी के नेता ने बुधवार रात को नोएडा स्टेडियम के अंदर गोल्फ का अभ्यास कर रहे लोगों पर पिस्तौल तान दी। इससे गोल्फ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आरोपी से पिस्तौल छीन ली और उसे पुलिस को सौंप दिया। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज किया गया है। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में गोल्फ का अभ्यास होता है। इसका संचालन दीपक यादव करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब आठ बजे लोग गोल्फ का

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को दी करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात

अभ्यास कर रहे थे। इसी बीच रवि शर्मा नाम का व्यक्ति पिस्तौल लहराता हुआ आया। उसने वहां गोल्फ खेल रहे लोगों से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब लोगों ने विरोध किया तो आरोपी ने उन पर पिस्तौल तान दी। इससे गोल्फ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। आरोपी के गोली चलाने से पहले ही लोगों ने रवि शर्मा के हाथ से उसकी पिस्तौल छीन ली और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही रवि मौके से फरार हो गया। लोगों ने पिस्तौल को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी की पिस्तौल का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रवि शर्मा ने हाल में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

आईएसबीटी, बुजुर्ग महिलाओं का सामान चुराने वाला गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button