तेज बारिश में कानपुर मेयर प्रमिला पाण्डेय ने निकाली तिरंगा यात्रा, कई स्थानों पर हुआ स्वागत…
तेज बारिश में कानपुर मेयर प्रमिला पाण्डेय ने निकाली तिरंगा यात्रा, कई स्थानों पर हुआ स्वागत…

कानपुर, 14 अगस्त। आजादी के 75वें एवं अमृत महोत्सव को लेकर कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय ने रविवार को सुबह तेज बारिश के दौरान निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। उनके काफिले में कई वाहनों पर सवार उनके समर्थक शामिल रहे। यात्रा के दौरान उनका फूलों से स्वागत किया। नगर के सभी प्रमुख स्थलों से होते हुए तिरंगा यात्रा निकली।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर देश में जगह-जगह तिरंगा रैली निकाली जा रही है। किसी न किसी रूप में सभी राजनीतिक दल तिरंगा यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। कानपुर नगर निगम में महापौर प्रमिला पांडे ने रविवार सुबह नगर निगम मुख्यालय से लेकर घंटाघर के बीच बारिश के बावजूद तिरंगा यात्रा निकाली। बारिश में तिरंगा रैली के दौरान लोगों का जोश देखते ही बन रहा था।
नगर निगम मुख्यालय से महापौर प्रमिला पांडे गाड़ियों के काफिले से रवाना हुईं। इस दौरान जगह-जगह महापौर का भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने स्वागत किया। कानपुर नगर निगम की तरफ से रविवार को तिरंगा रैली निकाली गई जो नगर निगम मुख्यालय से शुरू हुई और रैली घंटाघर चौराहे पर खत्म हुई। देश प्रेम से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में बेहद उत्साह है। भारी बरसात के बावजूद भी प्रमिला पांडे के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। महापौर ने हर घर तिरंगा लगाने की आम जनमानस से अपील की।
दीदारे ए हिन्द की रिपोर्ट