तीस हजारी अदालत के कक्ष में बार एसोसिएशन के कर्मचारी का शव मिला : पुलिस

तीस हजारी अदालत के कक्ष में बार एसोसिएशन के कर्मचारी का शव मिला : पुलिस

नई दिल्ली, 11 नवंबर। तीस हजारी अदालत में एक कक्ष के अंदर बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली बार एसोसिएशन के एक कर्मचारी का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

डेंगू के सात मरीज मिले

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। मृतक दिल्ली बार एसोसिएशन का अस्थायी कर्मचारी था। डीसीपी ने बताया कि मृतक तपेदिक (टीबी) का मरीज था और शराब का आदी था। अदालत परिसर के पश्चिमी विंग में चैंबर के कूड़ेदान में खून की उल्टी पड़ी थी। अधिकारी ने कहा कि शव पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं है। मामले की जांच जारी है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की पीठ की स्थापना की मांग को लेकर वकील हड़ताल पर रहे

Related Articles

Back to top button