झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान

झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान

रांची,। झारखंड में छठे चरण में चार लोकसभा क्षेत्र रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और नौ बजे दिन तक 11.74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कि इन चारों क्षेत्रों में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और और 9:00 दिन तक 11.74 प्रतिशत मतदान हुआ। गिरिडीह में 12.91 प्रतिशत,जमशेदपुर में 10.05 प्रतिशत,धनबाद में 11.75 प्रतिशत और रांची में 12.19 प्रतिशत मतदाताओं ने नौ बजे दिन तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि इन चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 8963 बूथों पर कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग से नजर रखी जा रही है। हर बूथ के भीतर और बाहर 4-डी कैमरे लगे हैं। सभी बूथों पर प्राथमिक सुविधाएं बहाल की गयी हैं। इन चार सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें रांची से 27, धनबाद से 25, जमशेदपुर से 25 और गिरिडीह से 16 उम्मीदवार हैं।
छठे चरण में सभी चरणों से अधिक 82,16,506 मतदाता हैं। कुल 8963 बूथों में से 186 बूथों पर महिलाएं और 22 पर युवा व्यवस्था संभाल रहे हैं। वहीं 15 यूनिक बूथ हैं, जिसे विशेष तरह से विकसित किया गया है। छठे चरण के चुनाव में कुल 290 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।
इन चार संसदीय क्षेत्रों में जिन प्रमुख उम्मीदवारों का भाग्य दांव पर लगा है उनमें गिरिडीह से आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी, झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो, जयराम महतो, रांची से भाजपा के संजय सेठ, कांग्रेस की यशस्विनी सहाय, जमशेदपुर से भाजपा के विद्युत वरण महतो, झामुमो के समीर मोहंती और धनबाद से भाजपा के ढुल्लू महतो तथा कांग्रेस की अनुपमा सिंह शामिल हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button