कोरोना से तीन व्यक्तियों की मौत,1038 नए मरीज

झारखंड में कोरोना से तीन व्यक्तियों की मौत,1038 नए मरीज

रांची, 30 जनवरी। झारखंड में काेरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट के बावजूद अभी इस महामारी का कहर जारी है। कोरोना की वजह से रविवार सुबह तक राज्य में पिछले 24 घंटों में तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में धनबाद से दो और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक मरीज शामिल हैं। इस बीच राहत की बात है कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा हो रही है। रविवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से तीन हजार, 675 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के एक हजार, 38 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय सात हजार, 743 मामलों में सबसे अधिक चार हजार, 118 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,11हजार, 413 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, पांच हजार, 690 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सबसे

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

बाल कहानी : ख़ुद से शुरुआत

अधिक कोरोना के 234 नए केस सिमडेगा जिले में मिले हैं । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिमडेगा से 234, रांची से 192, बोकारो 51, चतरा से 25, देवघर से 19, धनबाद से 20, दुमका से 65, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 211,

गढ़वा से चार, गिरिडीह से 18, गोड्डा से 58, हजारीबाग से 11, जामताड़ा से एक, खूंटी से 16, कोडरमा 14, लातेहार से 20, लोहरदगा से दो, पाकुड़ से दस,पलामू से दस,रामगढ़ से चार, साहेबगंज से 16, सरायकेला से चार और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 15 मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 27 हजार, 179 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल एक करोड़, 97 लाख,42 हजार, 760 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से सात हजार, 743 सक्रिय केस मिले। कोरोना के चार लाख, 14 हजार, 136 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 300 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 96.94 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

यूरिक एसिड की प्रॉब्लम बढ़ा देंगी ये चीजें, रखें पूरा परहेज

Related Articles

Back to top button