अदालत ने दो माओवादियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

केरल की अदालत ने दो माओवादियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

कन्नूर (केरल), 10 नवंबर। केरल के आतंकवाद निरोधी दस्ते द्वारा नौ नवंबर को गिरफ्तार किए गए दो माओवादियों को बुधवार को थालास्सेरी की एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भूमिगत माओवादियों बीजी कृष्ण मूर्ति और सावित्री को एटीएस ने मंगलवार तड़के कर्नाटक के मधुर से गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के विभिन्न पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के एक दिन बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जिला सत्र न्यायालय, थालास्सेरी में पेश किया गया।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

सड़क हादसे में छह लोगों की मौत,22 घायल

मूर्ति और सावित्री दोनों के खिलाफ माओवादी विचारधारा का प्रसार करने, हथियार रखने, हथियार प्रशिक्षण और सशस्त्र आंदोलन शुरू करने के इरादे से गैरकानूनी सभा आयोजित करने सहित विभिन्न आरोपों में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। उन्हें नौ दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उन्हें त्रिशूर जिले के विय्यूर केंद्रीय कारागार भेजा जाएगा।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

45 वर्षीय किसान ने की आत्महत्या

Related Articles

Back to top button