राज्य – Deedar-E-Hind | Hindi News Portal

रमजान के 19वें दिन शिया समुदाय ने निकाला गिलीम का जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
रमजान के 19वें दिन शिया समुदाय ने निकाला गिलीम का जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

लखनऊ, 09 मार्च रमजान के 19वें दिन शिया समुदाय की ओर से पारंपरिक ‘गिलीम’ का जुलूस निकाला गया। यह ऐतिहासिक जुलूस कूफा मस्जिद से शुरू होकर इमामबाड़ा तकी जैदी पर संपन्न हुआ। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच निकले इस जुलूस में लगभग 20,000 लोग शामिल हुए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जबकि ड्रोन और छतों पर तैनात सुरक्षाबलों के जरिए पूरे मार्ग की निगरानी की गई।

डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि यह रमजान के 19वें दिन का जुलूस है, जिसे गिलीम जुलूस के नाम से भी जाना जाता है। सादातगंज से शुरू होकर चौक और पाटा नाला होते हुए यह जुलूस लगभग तीन किलोमीटर का सफर तय करता है। आमतौर पर इसमें 15,000 से 20,000 लोगों की भीड़ देखी जाती है। उन्होंने बताया कि शिया समुदाय की ओर से निकाला गया महत्वपूर्ण जुलूस है।

डीसीपी ने जानकारी दी कि हर साल की तरह इस साल भी पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई है। हमें मुख्यालय से भी फोर्स मिला है, कमिश्नरेट से भी फोर्स मिला है। जोन सेक्टर व्यवस्था के तहत 10 एडिशनल एसपी की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें आगे-पीछे एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी हैं। तीन भागों में इसको बांटा गया है। डिप्टी एसपी स्तर के तीन अधिकारी लगाए हैं। इसके अलावा 10 कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ की भी तैनाती की गई, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

बता दें कि शिया समुदाय में गिलीम जुलूस एक महत्वपूर्ण धार्मिक जुलूस है, जो मुख्य रूप से रमजान के महीने में निकाला जाता है, खासकर 19वीं रमजान को। यह जुलूस पहले शिया इमाम हजरत अली इब्ने अबी तालिब (अ.स.) की शहादत की याद में निकाला जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 19 रमजान को जब कूफा की मस्जिद में नमाज के दौरान इब्ने मुलजिम ने हजरत अली पर तलवार से हमला किया था, तब घायल अवस्था में उन्हें जिस ‘गिलीम’ (कंबल) में रखकर घर लाया गया था, यह जुलूस उसी मंजर की याद दिलाता है।

पीलीभीत में तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटने से 24 श्रमिक घायल
पीलीभीत में तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटने से 24 श्रमिक घायल

पीलीभीत, 09 मार्च। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रविवार देर रात तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 24 से अधिक श्रमिक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार डबल डेकर बस गुरुग्राम से करीब 50 मजदूरों को लेकर लखीमपुर जा रही थी। जब बस पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के कैच गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी अचानक चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बस के अंदर ही फंस गए।

हादसे के बाद बस में फंसे श्रमिकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस की तत्परता और तेजी से किए गए बचाव कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। हादसे में घायल मजदूरों को तुरंत एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से पीलीभीत मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कई लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में नींद लगने के कारण हादसे की बात सामने आ रही है।

समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण करे प्रशासन : सीएम योगी
समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण करे प्रशासन : सीएम योगी

लखनऊ, 09 मार्च । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रदेश भर से आए पीड़ितों के पास मुख्यमंत्री स्वयं चलकर पहुंचे। उनका प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि सरकार सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चिंत होकर घर जाइए, आपकी समस्याओं का निस्तारण होगा।

मुख्यमंत्री ने जनपदों के प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए। ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान दो उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों, विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) व जिला प्रशासन को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में निवेश का बेहतरीन इकोसिस्टम तैयार किया गया है। सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम सहित कई पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की हैं। उद्यमियों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि निवेश और उद्योग विकास में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कासगंज से आए पीड़ित ने सीएम के समक्ष पुलिस से जुड़ी शिकायत रखी। पीड़ित ने अपने प्रकरण में कार्रवाई पर देरी की शिकायत की। इस पर सीएम योगी ने पुलिस अधीक्षक को मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या के समयबद्ध निराकरण का निर्देश दिया। वहीं एक प्रकरण पारिवारिक विवाद से भी जुड़ा आया। अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत पर सीएम सख्त हुए, उन्होंने कहा कि ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने पीड़ित को आश्वस्त किया कि नियमानुसार तत्काल कार्रवाई होगी।

‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। एक बच्चे के पास पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि किताबें पढ़ो। सोशल मीडिया का प्रयोग उतना ही करो, जितनी आवश्यकता है। इसका अत्यधिक प्रयोग घातक है। सीएम ने बच्चों को मोबाइल का कम प्रयोग करने की भी सलाह दी।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने फहराया तिरंगा -9 दिनों से शिविर के बाहर विरोध में हैं बैठे…
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने फहराया तिरंगा -9 दिनों से शिविर के बाहर विरोध में हैं बैठे…

प्रयागराज, 26 जनवरी। प्रयागराज माघ मेले में प्रशासन से विवाद के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शिविर के बाहर धरने पर बैठे हैं। गणतंत्र दिवस पर उन्होंने समर्थकों के साथ तिरंगा फहराया। पदवी विवाद और दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच सियासत तेज है। स्वामी का संकल्प है कि माफी मांगे जाने तक वे संगम स्नान और शिविर में प्रवेश नहीं करेंगे। प्रयागराज माघ मेला में मौनी अमावस्या के दिन हुए विवाद के बाद से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वह अपने शिविर के बाहर ही धरने पर बैठे हैं। इस बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर यानी 26 जनवरी को उन्होंने शिविर के बाहर तिरंगा फहराया। इस दौरान काफी साधु-संत और उनके समर्थक मौजूद रहे जिन्होंने मिलकर राष्ट्रगान गाया। गौरतलब है कि प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच हफ्ते भर से अधिक समय से विवाद जारी है। इसको लेकर प्रशासन अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस भी भेज चुका है। उनके शंकराचार्य की पदवी पर भी सवाल खड़ा किया गया है। इन सबके बीच जमकर सियासत हो रही है। विपक्ष यूपी सरकार को घेर रहा है। वहीं, डिप्टी सीएम सीएम केशव मौर्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से विवाद खत्म करने की अपील की है। अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि पुलिस-प्रशासन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी वो संगम स्नान नहीं करेंगे और ना ही अपने शिविर में जाएंगे। वो रोज सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं। इसको लेकर संत समाज भी दो धड़ों में बंटा नजर आ रहा है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

योगी की पाती: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
योगी की पाती: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ, 26 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम एक भावपूर्ण पत्र लिखा। ‘योगी की पाती’ शीर्षक से लिखे गए इस पत्र में मुख्यमंत्री ने संविधान के मूल्यों, सुशासन, विकास और गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र की शुरुआत मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों संबोधन के साथ करते हुए कहा, “हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार प्रदान करता है। ये संवैधानिक मूल्य लोकतंत्र की आत्मा हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार इन मूल्यों को केंद्र में रखकर एक ऐसे उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रही है जहां अन्नदाताओं के खेत लहलहा रहे हैं, महिलाएं सशक्त होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं, युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंच रहा है। आज उत्तर प्रदेश डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर जी के संविधान की मूल भावना के अनुरूप सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और सर्वांगीण विकास के पथ पर दृढ़ता से अग्रसर है।”

सीएम योगी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ संविधान हमें अपने महान राष्ट्र की लंबी संवैधानिक यात्रा और लोकतंत्र की शक्ति का स्मरण कराता है। लोकतांत्रिक आदर्शों और विविधता में एकता के संवैधानिक मार्गदर्शक मूल्यों को आधार बनाकर हम सशक्त, समृद्ध और विकसित उत्तर प्रदेश की यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ समरस एवं समतामूलक राज्य के निर्माण में जुटी है। हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त अनुभव करे।

सीएम योगी ने पत्र में आगे लिखा, “गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर मैं विशेष रूप से प्रदेश के युवाओं से आह्वान करता हूं कि वे संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का संकल्प लें। संविधान प्रदत्त अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करें। व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का प्रयास करें जिससे राष्ट्र निरंतर उपलब्धि की नई ऊंचाइयों को छुए। आपके परिश्रम, अनुशासन एवं राष्ट्रभावना के साथ हम ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करेंगे। सभी प्रदेशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हृदय से शुभकामनाएं।”

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

मायावती ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग
मायावती ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग

लखनऊ, 26 जनवरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही, बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “समस्त देशवासियों तथा दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों एवं उनके परिवार वालों को भी आज 77वें गणतंत्र दिवस की दिली मुबारकबाद/हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।”

मायावती ने कहा कि वैसे आज के दिन अपने बेहतरीन संविधान पर गर्व करने के साथ-साथ इसका विशेष महत्व तभी है जब सरकारों के बड़े-बड़े दावों और लुभावने वादों आदि के भूलभलैयों से अलग हटकर, यह ईमानदार ऑकलन किया जाये कि क्या केंद्र व राज्य सरकारों की केवल छलावापूर्ण बातें हैं या फिर संविधान की सर्वसमाज हितैषी सच्ची मंशा के हिसाब से देश ने राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र के क्षेत्र में अपेक्षित विकास करके लोगों का जीवन स्तर में कुछ बहु-अपेक्षित सुधार किया है? ऐसा करके ही देश की ज्वलन्त समस्याओं से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही, गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ सेवा के लिये जिन लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री तथा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है उन सबको तथा उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मायाववती ने आगे कहा कि देश में बहुजन समाज के करोड़ों गरीबों, शोषितों-पीड़ितों एवं उपेक्षितों को अपने पैरों पर खड़ा करके उन्हें आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का जीवन दिलाने के संघर्ष हेतु अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक कांशीराम को देश भर में उनके करोड़ों अनुयाइयों की चाहत के अनुसार अब बिना और देरी किये, भारतरत्न से सम्मानित किया जाए तो यह उचित होगा, जिसकी मांग बीएसपी लगातार करती आ रही है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी का संदेश, संविधान का अपमान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान
गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी का संदेश, संविधान का अपमान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

लखनऊ, 26 जनवरी  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को संविधान के मूल भाव के प्रति निष्ठा रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संविधान की आत्मा का किसी भी तरह से अनादर करना उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के निर्माताओं और वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “मैं डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस को सादर नमन करता हूं। साथ ही, स्वतंत्र भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात और अज्ञात वीरों को भी मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। मैं उनके त्याग और बलिदान के सामने नतमस्तक हूं।”

संविधान के महत्व पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली, लेकिन देश का संविधान बाद में बना। उन्होंने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में देश ने अपना संविधान तैयार किया, जो हर परिस्थिति में राष्ट्र का मार्गदर्शन करता रहा है। हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान के प्रति पूरी आस्था, सम्मान और समर्पण के साथ काम करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण ही देश के प्रति नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जब हम संविधान के मूल सिद्धांतों और उसकी भावना का पालन करते हैं, तब हम वास्तव में उन महान सपूतों को सम्मान देते हैं, जिनके बलिदान से एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र की नींव पड़ी।

नागरिकों की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संविधान का असली रक्षक देश का नागरिक है। जब भी हम संविधान की मूल भावना का अनादर करते हैं, तो यह सीधे-सीधे उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान होता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और देश एक संप्रभु, लोकतांत्रिक, और गणराज्य बना। आजादी के बाद कुछ समय तक देश में ब्रिटिश काल के 1935 के गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट और कॉमन लॉ सिस्टम के तहत कानून चलते रहे।

स्वतंत्रता के लगभग दो सप्ताह बाद संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए एक ड्राफ्टिंग कमेटी बनाई गई, जिसके अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर थे। लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया, जिसे आज ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत ने औपचारिक रूप से एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित की।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-लखनऊ और प्रदेश के लिए गौरव का पल
शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-लखनऊ और प्रदेश के लिए गौरव का पल

लखनऊ, 26 जनवरी  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह वही दिन है जब भारत का संविधान लागू हुआ और देश ने एक मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी।

डिप्टी सीएम ने अपने संदेश में कहा कि आजादी के बाद मानवता और समानता के जिन सिद्धांतों की कल्पना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने की थी, उन्हें जमीन पर उतारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था कि देश का हर गरीब नागरिक समान अवसर पाए, और आज यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश में विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प हर स्तर पर दिखाई दे रहा है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की भी विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा, “शुभांशु शुक्ला लखनऊ और पूरे प्रदेश का गौरव हैं। उनके साथ-साथ देश के कई अन्य वीर सपूतों को भी सम्मानित किया जा रहा है। मैं सभी को दिल से बधाई देता हूं।”

उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला हम सभी के लिए भाई जैसे हैं, जिन्होंने अपने साहस, मेहनत और समर्पण से भारत माता का नाम रोशन किया है। उनका सम्मान न केवल लखनऊ या उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसे वीर और प्रतिभाशाली युवा देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत आगे भी इसी तरह हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा और विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाएगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

सहारनपुर मे एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले, सभी के सिर पर गोली के निशान
सहारनपुर मे एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले, सभी के सिर पर गोली के निशान

सहारनपुर, 20 जनवरी । सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कमरे में मिले हैं। मृतकों में अमीन, उसकी पत्नी, मां और दो बेटे शामिल हैं। पांचों के माथे पर गोली लगी है। अमीन और पत्नी का शव फर्श पर, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चों के शव बेड पर मिले। बगल में तीन तमंचे मिले हैं। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचीं और पड़ताल की। घर को सील कर दिया गया है। सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए गए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अमीन अशोक (40), पत्नी अंजिता (37), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के रूप में हुई है। अशोक को पिता की मौत के बाद उनकी जगह मृतक आश्रित में नौकरी मिली थे। वह नकुड़ तहसील में अमीन थे। बेटा देव कस्बे के एमटीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा था। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार शांत स्वभाव का था। किसी से कोई विवाद नहीं था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का कहना है कि सभी के शव एक ही कमरे में मिले हैं। कमरे में तीन तमंचे भी मिले हैं। पुलिस को शक है कि अमीन ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटों को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं परिवार पर कर्ज, नौकरी से जुड़ा तनाव, घरेलू विवाद या मानसिक दबाव तो नहीं था, जिसकी वजह से अमीन ने यह कदम उठाया।

परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसी दौरान किसी ने गुस्से में फायरिंग की, पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर सभी की हत्या तो नहीं की। पुलिस यह पता लगा रही है कि परिवार का किसी से विवाद, लेन-देन या दुश्मनी तो नहीं थी। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भेजा नोटिस, पूछा-शंकराचार्य नहीं, फिर नाम में कैसे कर रहे इसका प्रयोग
प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भेजा नोटिस, पूछा-शंकराचार्य नहीं, फिर नाम में कैसे कर रहे इसका प्रयोग

प्रयागराज, 20 जनवरी  प्रयागराज संगम में मौनी अमावस्या पर स्नान न करने के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने नोटिस भेजा है। नोटिस में सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश का हवाला देते हुए पूछा गया है कि संबंधित व्यक्ति ज्योतिषपीठ के अधिकृत शंकराचार्य नहीं हैं, ऐसे में वे अपने नाम के साथ ‘शंकराचार्य’ शब्द का प्रयोग किस आधार पर कर रहे हैं?

नोटिस में मेला प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब मांगा है। इसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि वे किस वैधानिक या धार्मिक आधार पर स्वयं को शंकराचार्य कह रहे हैं। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्र में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन ब्रह्मलीन ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के लंबित मुकदमे का जिक्र किया गया है। नोटिस प्रयागराज मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की ओर से जारी किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, मेला क्षेत्र में आयोजित हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों और शिविरों को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क है। सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए सभी धार्मिक आयोजनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। किसी भी पद, उपाधि या पहचान का गलत इस्तेमाल प्रशासन के लिए गंभीर विषय माना जा रहा है।

नोटिस के सामने आने के बाद संत के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि शंकराचार्य एक परंपरागत धार्मिक पद है और इस पर प्रशासनिक हस्तक्षेप उचित नहीं है।

समर्थकों का आरोप है कि मेला प्रशासन धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि न्यायालय के आदेशों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है, चाहे वह धार्मिक व्यक्ति ही क्यों न हो।

सुप्रीम कोर्ट के प्रार्थना पत्र के उपरोक्त खंड को पूर्णतया स्वीकार करते हुए 14 अक्टूबर 2022 को आदेश दिया गया था। नोटिस में कहा गया है कि इस अपील संख्या की ताजा स्थिति के रूप में कोई अन्य आदेश पारित नहीं हुआ है। ये मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक सुप्रीम कोर्ट की ओर से अपील का निस्तारण नहीं कर दिया जाता या कोई अग्रिम आदेश प‌ट्टाभिषेक के मामले में पारित नहीं होता, तब तक कोई भी धर्माचार्य ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य के तौर पर सुशोभित नहीं हो सकता।