दिल्ली एनसीआर – Deedar-E-Hind | Hindi News Portal

सेना प्रमुख जनरल पांडे ने फ्रांसीसी समकक्ष से की बातचीत, आर्क डी ट्रायम्फ पर दी श्रद्धांजलि..
सेना प्रमुख जनरल पांडे ने फ्रांसीसी समकक्ष से की बातचीत, आर्क डी ट्रायम्फ पर दी श्रद्धांजलि..

नई दिल्ली, । भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने फ्रांस की अपनी मौजूदा यात्रा के दौरान वहां के अपने समकक्ष जनरल पियरे शिल से बातचीत की और परस्पर हित के मुद्दों पर चर्चा की।

इससे पहले भारतीय सेना ने कहा था कि सेना प्रमुख 14 से 17 नवंबर तक फ्रांस के दौरे पर हैं।

सेना ने बृहस्पतिवार को जनरल पांडे की यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों से संबंधित कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं।

सेना ने ट्वीट किया, ‘‘पेरिस में लेस इनवैलिड्स में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को सलामी गारद (गार्ड ऑफ ऑनर) दिया गया। सैन्य प्रमुख ने फ्रांस के अपने समकक्ष जनरल पियरे शिल के साथ बातचीत की और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा भी की।’’

भारतीय सेना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘एक औपचारिक समारोह में सेना प्रमुख ने आर्क डी ट्रायम्फ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और वीर बहादुरों को श्रद्धांजलि दी।’’

जनरल पांडे तेजी से विकसित होते सुरक्षा संबंध और भू-राजनीतिक स्थिति के परिप्रेक्ष्य में भारतीय और फ्रांसीसी सेनाओं के बीच ‘‘विश्वास के बंधन’’ को और मजबूत करने के उद्देश्य से चार-दिवसीय यात्रा पर रविवार को फ्रांस के लिए रवाना हुए थे।

भारतीय सेना ने पहले कहा था कि जनरल पांडे फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करेंगे, जिनमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, थल सेनाध्यक्ष और लैंड कॉम्बैट फोर्सेज के कमांडर शामिल हैं।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

गौतम नवलखा, जांच एजेंसी की याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा न्यायालय..
गौतम नवलखा, जांच एजेंसी की याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा न्यायालय..

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में कार्यकर्ता गौतम नवलखा की ओर से दायर एक नई याचिका को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने को बृहस्पतिवार को तैयार हो गया।

शीर्ष अदालत के निर्देश के बावजूद नवलखा को उनके घर में नजरबंद करने के लिए स्थानांतरित नहीं किया गया है।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने नवलखा की तरफ से पेश शीर्ष अधिवक्ता की इस दलील का संज्ञान लिया कि उनके मुवक्किल को घर में नजरबंद करने के शीर्ष अदालत के निर्देश पर अभी तक अमल नहीं किया गया है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायालय से कहा कि आरोपी ने अपने घर का पता देने के बजाय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय का पता दिया है और इस संबंध में एक अलग याचिका भी दाखिल की जाएगी।

इस पर शीर्ष अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी और आरोपी, दोनों की याचिकाएं न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष एक साथ सूचीबद्ध की जाएंगी।

उच्चतम न्यायालय ने 70 वर्षीय नवलखा की बिगड़ती सेहत को देखते हुए दस नवंबर को उन्हें घर में नजरबंद करने की अनुमति दे दी थी।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए शुक्रवार से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा..
आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए शुक्रवार से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा..

नई दिल्ली,  आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए दिल्ली में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन शुक्रवार से शुरू होगा। इसमें 75 देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय 18-19 नवंबर को ‘आतंकवाद के लिए कोई धन नहीं : आतंकवाद के वित्तपोषण से मुकाबले के लिए मंत्रियों का सम्मेलन’ की मेजबानी करेगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेता हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन का उद्घाटन कर सकते हैं।

सम्मेलन में आतंकवाद और आतंकवाद के वित्तपोषण की वैश्विक प्रवृत्तियों, आतंकवाद के लिए धन के औपचारिक व अनौपचारिक स्रोतों, मसलन ‘हवाला’ या ‘हुंडी’ नेटवर्क के उपयोग, उभरती प्रौद्योगिकियां एवं आतंकवाद का वित्तपोषण और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने में पेश आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विविध विषयों पर चर्चा की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कहा था कि मोदी सरकार आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चल रही है और वह इस बुराई के खिलाफ भारत की लड़ाई में उसके संकल्प से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराएगी।

दिल्ली में 18-19 नवंबर को ‘आतंकवाद के लिए कोई पैसा नहीं’ (एनएमएफटी) विषयक तीसरा मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मेलन का मकसद पेरिस (2018) और मेलबर्न (2019) में हुए पिछले दो सम्मेलनों में आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने के विषय पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच हुई चर्चा को आगे ले जाना है।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नगर निगम चुनाव को लेकर हुई अहम बैठक..
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नगर निगम चुनाव को लेकर हुई अहम बैठक..

नई दिल्ली, । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी की बुधवार हुई अहम बैठक में आप के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर पार्टी नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बैठक में हुई चर्चा के बारे मीडिया को जानकारी साझा करते हुए कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आज बैठक हुई। बैठक में चर्चा हुई कि किस तरह से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 15 साल में दिल्ली नगर निगम को बर्बाद कर दिया है। भाजपा ने एक तरह से दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। दिल्ली के हर कोने में, हर गली में, हर पार्क में कूड़ा फैला हुआ है। दिल्ली में पार्कों की हालत बहुत ही खराब है।

सड़कों के ऊपर आवारा पशु हैं और बहुत बुरी तरह से सड़कों की हालत खराब कर रहे हैं। दिल्ली में किस तरह से व्यापारियों और छोटे-छोटे दुकानदारों का शोषण हो रहा है और उनसे पैसा ले लिया जाता है। किस तरह से दिल्ली में कोई आम आदमी अपना मकान बनाना शुरू करता है, तो बिना पैसा दिए उसको मकान बनाने नहीं दिया जाता है, जब तक कि भाजपा के किसी व्यक्ति को पैसा नहीं चढ़ा दिया जाए।

किस तरह से पूरी दिल्ली में चारों तरफ कूड़े के पहाड़ बना दिए गए हैं। बैठक में इन सब मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। एक आम आदमी के लिए, ट्रेडर्स के लिए और स्कूल- अस्पतालों के लिए नगर निगम में क्या-क्या करना है और चुनाव के बाद जब आगे चीजें बढ़ेंगी, तो किस तरह से इन चीजों को आगे लेकर जाना है, इस पर विस्तार से चर्चा हुई।

सिसोदिया ने कहा कि बैठक में यह तय हुआ कि कल (10 नवंबर) अरविंद केजरीवाल एमसीडी के लिए केजरीवाल की गारंटी लांच करेंगे। दिल्ली के लोग दिल्ली नगर निगम में मांग कर रहे हैं कि अब ऐसी सरकार आनी चाहिए कि भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार, कूड़े के पहाड़ों और अव्यवस्था से मुक्ति मिले। इन सब मुद्दों को लेकर आज बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। इन सब मुद्दों पर चर्चाओं के आधार पर कल केजरीवाल एमसीडी के लिए केजरीवाल की गारंटी जारी करेंगे। एमसीडी के लिए केजरीवाल जी की गारंटी में कुल 10 गारंटी होगी, जिसे अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली की जनता के सामने रखेंगे।

सिसोदिया ने टिकट बंटवारे के सवाल के जवाब में कहा कि टिकट लेने के लिए बहुत सारे लोग हैं। टिकट मांगने वाले सभी लोगों का सर्वे चल रहा है। बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से एक-एक उम्मीदवार के बारे में सर्वे कराया जा रहा है और सर्वे के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची को फाइनल करेंगे।

वहीं सिसोदिया और दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय के नेतृत्व में कल (8 नवंबर) भी एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमे पार्टी के सभी विधायक शामिल हुए। बैठक में एमसीडी चुनाव से संबंधित अहम मुद्दों पर विस्तार में चर्चा हुई और एमसीडी की 250 सीटों पर चुनाव की तैयारी के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आम आदमी पार्टी ने 8 नवंबर से ‘कूड़े पर जनसंवाद’ अभियान की शुरुआत भी कर दी है।

जनसंवाद के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारी लोगों से कूड़े से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान पर चर्चा करेंगे। साथ ही लोगों को भाजपा शासित एमसीडी की दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा करने की मंशा से अवगत कराएंगे। 20 नवंबर तक दिल्ली के सभी 13682 बूथों पर ‘कूड़े पर जनसंवाद’ किए जाएंगे। ‘आप’ विधायकों के नेतृत्व में हर दिन लगभग 500 जनसभा होगी। साथ ही, ‘आप’ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक-एक इलाके में जाकर हर व्यक्ति से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करेंगे।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

चोरी की बाइक से छीनी गोल्ड चेन और राजस्थान ले जाकर बेचा, तीन गिरफ्तार..
चोरी की बाइक से छीनी गोल्ड चेन और राजस्थान ले जाकर बेचा, तीन गिरफ्तार..

नई दिल्ली, । द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ और ‘जेल बेल सेल’ की टीम ने अलग-अलग मामलों में तीन झपटमारों और ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई गोल्ड चेन और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की गई है। डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीम ने बलजीत उर्फ रवि, विनय उर्फ वासु और सूरज उर्फ हीरालाल को गिरफ्तार किया है। यह तीनों क्रमश: दिल्ली के राजनगर, नजफगढ़ और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं।

इनकी गिरफ्तारी से पालम गांव, बाबा हरिदास नगर, प्रेम नगर, बिंदापुर और मायापुरी थानों के पांच मामलों का खुलासा हो गया है। गिरफ्तार बदमाश बलजीत पर बिंदापुर, डाबरी, सागरपुर, मधु विहार, जनकपुरी आदि थाना में 24 मामले चल रहे हैं। सूरज पहले से अमन विहार और प्रेम नगर में दो मामलों में शामिल रहा है, जबकि विनय उर्फ वासु पर द्वारका नॉर्थ, बाबा हरिदास नगर और उत्तम नगर में 14 मामले चल रहे हैं।

एसीपी ऑपरेशन रामअवतार की देखरेख में इंस्पेक्टर नवीन कुमार, रघुवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर विजेंदर, बहादुर, कुलदीप, एएसआई अनिल, सतेंद्र, राजेश, हेड कांस्टेबल राज कुमार, देव आदि की टीम ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विसलांस, लोकल इंटेलिजेंस की मदद से इन बदमाशों की रूट का पता लगाया और फिर इन्हें एक-एक करके दबोचने में कामयाबी पाई।

सूरज जब अपने दोस्त से मिलने नजफगढ़ की तरफ आ रहा था, उसी दौरान बाबा हरिदास नगर इलाके में केटीएम मोटरसाइकिल के साथ उसे स्पेशल स्टाफ की टीम ने दबोच लिया। इस वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक उसके पास थी। उसके बाद इसके साथी विनय को हरियाणा के सोनीपत में छापा मारकर स्पेशल स्टाफ ने दबोचा।

उसने बताया कि लूटी गई गोल्ड चेन को उसने राजस्थान के अजमेर में बेच दी थी। विनय की पालम गांव थाना इलाके में हुई स्नेचिंग के मामले में तलाश थी। इन्होंने केटीएम बाइक प्रेम नगर इलाके से 26 अक्टूबर को चुराई थी। उसी से नजफगढ़ इलाके में एक महिला से गोल्ड चेन लूट ली थी। जेल बेल की टीम ने बलजीत उर्फ रवि को ट्रैप लगाकर पकड़ा। उसके पास से गोल्ड चेन और मायापुरी इलाके से चोरी की गई बाइक बरामद की। इस पर 24 मामले पहले से चल रहे हैं।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

स्कीम के तहत लोन दिलाने के नाम पर देशभर में लोगों से करोड़ो की ठगी, 12 गिरफ्तार…
स्कीम के तहत लोन दिलाने के नाम पर देशभर में लोगों से करोड़ो की ठगी, 12 गिरफ्तार…

नई दिल्ली,। सरकारी स्कीम के तहत लोन दिलाने के नाम पर देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का द्वारका जिला पुलिस ने खुलासा किया है। गैंग दवाइयां बेचने और विज्ञापन बुक करने की आड़ में लोगों के साथ फर्जीवाड़ा कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में छह युवतियों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 21 मोबाइल फोन, 29 रजिस्टर, दो नोटपैड के अलावा एक लैपटॉप बरामद किया है।

आरोपित देशभर के लोगों को कम ब्याज पर सरकारी स्कीम में लोन दिलाने की बात करते थे। जैसे ही पीड़ित इनसे संपर्क करते थे, आरोपित पीड़ितों से लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस व दूसरी फीस के नाम पर रुपये एंठ लेते थे। गैंग सरगना फैसल (32) और पारस मिलकर गोरखधंधा चला रहे थे। पुलिस ने फैसल को गिरफ्तार कर लिया जबकि पुलिस की छापेमारी के बाद से आरोपित पारस फरार है।

डीसीपी एम हर्ष वर्धन ने बुधवार को बताया कि उनकी टीम को पिछले दिनों सूचना मिली थी कि बाल उद्यान रोड, उत्तम नगर इलाके की एक बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। यहां लोन दिलवाने की बात कर लोगों से ठगी की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कॉल सेंटर सेक्टर-23, संजय नगर, गाजियाबाद निवासी फैसल व उसका पार्टनर पारस चला रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम जांच के लिए कॉल सेंटर पहुंची। वहां छानबीन के दौरान आरोपित फैसल ने पुलिस को गुमराह करने का भरपूर प्रयास किया।

उसने अपने कॉल सेंटर के काउंटर पर भी दवाइयां रखी हुई थी। फैसल बार-बार ऑन लाइन दवाइयां बेचने और विज्ञापन बुक करने की बात करने लगा। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित टूट गया। उसने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने की बात स्वीकार कर ली। फैसल ने बताया कि वह इसी साल फरवरी माह से पारस के साथ मिलकर इस गोरखधंधे को कर रहा है। पारस ने कॉल सेंटर की जगह को लीज पर लिया हुआ है।

पारस और उसके साथ फर्जी पतों पर खोले गए अकाउंट में ठगी की रकम मंगवाते हैं। इसके अलावा फर्जी कागजातों के आधार पर निकाले गए सिमकार्ड को खरीदा जाता है। बाद में इनसे एक साथ बहुत से मैसेज भेज कर लोगों को सरकारी स्कीम में लोन दिलवाने की बात की जाती है। मैसेज के साथ एक नंबर भी भेजा जाता है। जैसे ही लोग उस नंबर पर संपर्क करते थे आरोपी कम ब्याज पर सरकारी स्कीम में लोन दिलवाने की बात करते थे।

बदले में पीड़ितों से प्रोसेसिंग फीस व दूसरे मदों में 1200 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक ले लिये जाते थे। इसके बाद आरोपित पीड़ितों के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर देते थे। पुलिस दूसरे मुख्य आरोपित पारस की तलाश कर रही है। फिलहाल कॉल सेंटर से पकड़े गए आरोपितों की पहचान फैसल (32), आमिर (26), रोहित वर्मा (27), विशाल (23), मोहित कुमार (32), संतोष (22), निधि (22), मेघा (22), अंशु (22), स्वेता (26), उषा (30) और अर्चना (34) के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

दिल्ली के शास्त्री पार्क में जिलाधिकारी ने किया चुनावी पाठशाला का आयोजन..
दिल्ली के शास्त्री पार्क में जिलाधिकारी ने किया चुनावी पाठशाला का आयोजन..

नई दिल्ली,। उत्तर पूर्वी दिल्ली की जिलाधिकारी गीतिका शर्मा ने चुनावी पाठशाला का आयोजन किया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क कन्या विद्यालय में यह पाठशाला लगाई गई। इसमें पहचान पत्र के शुद्धिकरण के बारे में विस्तार से समझाया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने इस चुनावी पाठशाला में हिस्सा लिया।

दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां सक्रिय हो गई है। उसी के साथ चुनाव आयोग भी अब और तेजी से काम करने में लगा है, जिसके चलते आज उत्तर पूर्वी डिस्ट्रिक द्वारा शास्त्री पार्क स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय में जिला मजिस्ट्रेट गीतिका शर्मा की ओर से एक चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम इलेक्शन सुसीथा बीजू के साथ असिस्टेंट इलेक्ट्रोलर रजिस्ट्रेशन ऑफीसर के साथ स्कूल की प्रधानाचार्य एवम बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलो) के साथ स्कूली छात्र छात्राएं भी उपस्थिति रहीं।

इस कार्यक्रम में मतदाता सूची लिस्ट को असिस्टेंट इलेक्ट्रोलर रजिस्ट्रेशन ऑफिसर को मतदाता सूची की छायाप्रति सौंपी गई, जिसके बाद वह सब अपने अपने एरिया के बूथ लेवल ऑफिसर को यह सौंपा जाएगा, ताकि कोई भी मतदाता जिसका मतदाता पहचान पत्र में अगर कोई भी अशुद्धि है तो उसको फॉर्म नबर 6,7,8 के मध्यम से शुद्धिकरण कर सकता है। साथ ही जो युवा वोटर है, जिनकी अभी उम्र 17 है और 18 में प्रवेश करने वाले है, उनका भी पहचान पत्र बनाने के लिए फॉर्म जमा कर सकते है, जिससे की उसकी उम्र 18 होते ही उनको भी मतदाता सूची में जोड़ लिया जाए।

उत्तर पूर्वी जिला अधिकारी गीतिका शर्मा, एसडीएम इलेक्शन सुषिथा बीजू के साथ सभी बूथ लेवल ऑफिसर को मतदाता सूची लिस्ट (इलेक्ट्रोल रोल) सौंप रही है जिससे कि वहां अपने-अपने एरिया में जाकर जो किसी की भी मतदाता सूची में कमी है, उसको सही करवा सके। उत्तर पूर्वी जिला अधिकारी गीतिका शर्मा ने बताया कि आज सभी जगह चुनाव आयोग की ओर से सभी डिस्ट्रिक में मतदाता सूची छाया कॉपी (इलेक्ट्रोल रोल) को पहुंचा दिया गया है जिससे की सभी अपने मतदाता सूची में ये सुनिश्चित कर ले कि किसी की कोई अशुद्धि तो नहीं अगर है।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

घर में चोरी करने वाले घरेलू नौकर के साथ दो लोगों को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार..
घर में चोरी करने वाले घरेलू नौकर के साथ दो लोगों को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार..

नई दिल्ली, । दक्षिणी दिल्ली के हौज खास थाने की पुलिस टीम ने एक घर से चोरी के मामले में घरेलू नौकर और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घर से चुराए गए सोने चांदी के कीमती आभूषण बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार नौकर की पहचान मिथिलेश कुमार और उसके सहयोगियों की पहचान राजकुमार और सुंदर कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी जिला सुपौल, बिहार के रहने वाले हैं।

दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि हौज खास थाने में एक घर से चोरी के संबंध में 27 अक्टूबर को पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जहां शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ केरल में एक समारोह में शामिल होने गए थे। शिकायतकर्ता को उसके नौकर ने सूचित किया कि मिथिलेश कुमार नाम का एक अन्य नौकर 25 अक्टूबर से लापता था। शिकायतकर्ता के निर्देश पर नौकर राजेश ने नकदी और आभूषण के सामान की जांच की जो वहां से गायब पाए गए। इसके बाद शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर हौज खास थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज एकत्र किया और उसकी गहन विश्लेषण किया गया। इस दौरान क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सभी पहलुओं पर तकनीकी निगरानी के आधार पर जांच की। इसके साथ ही नौकर मिथिलेश कुमार के आवास पर भी छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार पाया गया। हालांकि तकनीकी निगरानी के बाद मिथिलेश की लोकेशन बिहार में मिला। इसके बाद शिकायतकर्ता को अपने नौकर मिथिलेश कुमार से बात करने के लिए कहा और उसे अपने विश्वास में ले लिया। इसके बाद टीम को पटना बिहार के लिए रवाना किया गया।

5 नवंबर को पुलिस बिहार पहुंची और आरोपी की लोकेशन को ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपनी चोरी की संलिप्तता को कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गाड़ियां और चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। इसके अलावा उसने खुलासा किया कि चोरी का बाकी सामान उसके अन्य सहयोगियों के पास था। उसके कहने पर राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य सामान भी बरामदगी के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

एक्सचेंज ऑफर देकर ठगी की वारदात..
एक्सचेंज ऑफर देकर ठगी की वारदात..

नई दिल्ली, । दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की टीम ने मोबाइल पर एक्सचेंज ऑफर देकर उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, एक डमी मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ और चांद मोहम्मद जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।

दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि हाल ही के दिनों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक्सचेंज ऑफर में बहुत मामूली कीमत पर नए मोबाइल फोन बेचने के बहाने धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आ रही थी। कॉन्स्टेबल योगेंद्र को सूचना मिली थी उक्त घटनाओं में शामिल दो आरोपी मोबाइल फोन बेचने के लिए अंबेडकर नगर क्षेत्र में आएंगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वो एक्सचेंज ऑफर में मामूली दरों पर नया मोबाइल फोन बेचने के बहाने लोगों को डमी मोबाइल फोन बेच देते थे। फिलहाल, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

बिंदापुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 1700 लोगों को बना चुके हैं अपना शिकार
बिंदापुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 1700 लोगों को बना चुके हैं अपना शिकार.

नई दिल्ली, )। द्वारका जिला पुलिस ने एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें छह युवतियां भी शामिल हैं। यह लोग भोले-भाले लोगों को टारगेट करके उनसे धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते थे। यह अब तक 1700 से ज्यादा लोगों को लोन दिलाने को लेकर टारगेट कर चुके थे।

डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आमिर, रोहित वर्मा, फैजल, विशाल, मोहित कुमार, संतोष, निधि, मेघा, अंशु, श्वेता, उषा और अर्चना शामिल हैं। यह सभी दिल्ली और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 21 मोबाइल, 29 रजिस्टर, दो नोटपैड और एक लैपटॉप भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार इनकी सूचना ऑपरेशन टीम को मिली थी और बिंदापुर पुलिस के साथ ऑपरेशन सेल की टीम ने उत्तम नगर के बाल उद्यान रोड पर छापा मारकर इस कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। डीसीपी ने बताया कि कॉल सेंटर को चलाने वाला फैजल है, जो गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने अपने टीम को यह भी बता रखा था कि उसका काम मेडिसिन सेल करने और उसके प्रचार-प्रसार का है। वह बेवकूफ बनाने के लिए काउंटर पर कुछ अलग-अलग कंपनियों के मेडिसिन भी रखता था। जो उनके यहां काम करते थे उन्हें वह कस्टमर सपोर्ट एजेंट के रूप में दिखाता था। इन सब की आड़ में यह लोग, लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उन्हें बेवकूफ बनाते थे।

प्रोसेसिंग फी के नाम पर लोगों से अमाउंट डिपाजिट करवा कर उनसे धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देते थे। जिस जगह पर यह कॉल सेंटर चला रहा था उसे फैजल ने लीज पर ले रखा था। इस मामले में फैजल के एक और दोस्त पारस की तलाश की जा रही है, जो गाजियाबाद यूपी का रहने वाला है। यह काल सेंटर इसी फरवरी से चलाया जा रहा था। पुलिस को जो 29 रजिस्टर मिले हैं, उसके डिटेल के आधार पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब तक यह लोग एक करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी कर चुके हैं। इस कॉल सेंटर में 12 लोग काम करते थे, जिसमें छह महिलाएं भी शामिल थी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट