मनोरंजन – Deedar-E-Hind | Hindi News Portal

केडी: द डेविल का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज
केडी: द डेविल का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज

मुंबई, 15 मार्च। केवीएन प्रोडक्शन्स की फिल्म केडी: द डेविल का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज हो गया है। फिल्म केडी: द डेविल की घोषणा के बाद से ही पूरे देश में इसकी खूब चर्चा हो रही है। अब इस जोश को और बढ़ाने के लिए केवीएन प्रोडक्शन्स ने अपना नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज कर दिया है। नोरा फतेही पर फिल्माया गया यह गाना म्यूज़िक डायरेक्टर अर्जुन जन्या का एक दमदार और चार्टबस्टर बनने वाला ट्रैक माना जा रहा है।
इस फिल्म के निर्देशक प्रेम हैं, और इस मस्ती भरे गाने में संजय दत्त भी नोरा फतेही के साथ कदम से कदम मिलाते हुए डांस करते दिखाई दे रहे हैं।इस शानदार गाने का भव्य लॉन्च बेंगलुरु के एएमबी सिनेमा में हुआ। लॉन्च के दौरान नोरा फतेही इस फिल्म से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने ने कहा, “प्रेम सर, मुझे इस फिल्म में शामिल करने के लिए बहुत धन्यवाद। जब मैंने बड़े पर्दे पर ट्रेलर देखा, तब समझ आया कि आपको ‘शोमैन’ क्यों कहा जाता है। मैं इस फिल्म से थोड़ी देर से जुड़ी, लेकिन जब सेट पर पूरी टीम से मिली तो समझ में आया कि यह लोग सच में एक महाकाव्य जैसी फिल्म बना रहे हैं। ऐसे प्रोजेक्ट से सैंडलवुड में डेब्यू करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।”
नोरा फतेही ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि जब आप इस गाने को पूरा देखेंगे तो आपको और भी मज़ा आएगा। आज सिर्फ लिरिकल वर्ज़न सामने आया है, लेकिन असली गाना बहुत बड़ा और शानदार है।”
यह गाना पांच भाषाओं – कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम – में लॉन्च किया गया है। मंगली की आवाज़ में गाये गये इस ट्रैक के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और इसे अर्जुन जन्या ने कम्पोज़, अरेंज और प्रोड्यूस किया है।
केवीएन प्रोडक्शन्स के बैनर तले वेंकट के नारायण द्वारा निर्मित केडी: द डेविल इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में एक्शन प्रिंस ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं और यह एक्शन सिनेमा के नए दौर की शुरुआत करने का वादा करती है।फिल्म में संजय दत्त, रीशमा ननैया, शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

मुंबई, 15 मार्च । Khosla Ka Ghosla 2 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म में अनुपम खेर और बोमन ईरानी की वापसी देखने को मिलेगी। यह फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

साल 2006 में रिलीज हुई कल्ट कॉमेडी फिल्म खोसला का घोसला को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब लगभग 20 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल खोसला का घोसला 2 बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहा है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ‘खोसला का घोसला 2’ इस साल 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि यह फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज की जाएगी, जिससे इसे त्योहार का भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

पोस्टर के साथ हुई आधिकारिक घोषणा
तरण आदर्श द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में लिखा था कि कल्ट क्लासिक रिटर्न्स खोसला का घोसला 2, 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया कर रहे हैं, जबकि इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ और राज हिरेमठ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अनुपम खेर ने शेयर की थी शूटिंग की झलक
इस साल जनवरी में अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ झलकियां साझा की थीं। उन्होंने बताया था कि फिल्म का एक शेड्यूल पूरा हो चुका है और पूरी टीम ने शानदार काम किया है। वीडियो में अनुपम खेर अपने लोकप्रिय किरदार खोसला के अंदाज में नजर आए थे। उनके इस पोस्ट के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई थी।

2006 की फिल्म बनी थी सुपरहिट
गौरतलब है कि 2006 में रिलीज हुई खोसला का घोसला को दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया था। यह फिल्म अपनी हल्की-फुल्की कहानी और शानदार अभिनय की वजह से दर्शकों की पसंदीदा बन गई थी। फिल्म की कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार और प्रॉपर्टी स्कैम के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसे बेहद मजेदार अंदाज में दिखाया गया था। इसमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, विनय पाठक, रणवीर शौरी, परवीन डबास और तारा शर्मा ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस को कहा शुक्रिया, फिल्म की बारीकियों पर बने ‘पीक डिटेलिंग’ मीम्स पर दिया दिलचस्प रिएक्शन
‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस को कहा शुक्रिया, फिल्म की बारीकियों पर बने ‘पीक डिटेलिंग’ मीम्स पर दिया दिलचस्प रिएक्शन

हैदराबाद, 15 मार्च । रणवीर सिंह स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ के निर्देशक आदित्य धर ने बीते कल 12 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर प्रशंसकों और फिल्मी सितारों का आभार व्यक्त किया। आदित्य ने बताया कि उन्होंने अपना पूरा जन्मदिन ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के पोस्ट-प्रोडक्शन और फिल्म को अंतिम रूप देने में बिताया है। उन्होंने लिखा कि प्रशंसकों का भरोसा ही उनकी असली ताकत है और वे खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं कि दर्शकों ने उनके काम को इतना प्यार दिया। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘आदित्य धर की पीक डिटेलिंग’ और ‘बारीकी से की गई एक्टिंग’ वाले मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं। इन मीम्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ने कहा कि इन रचनात्मक संदेशों और ट्वीट्स को पढ़कर उनका दिल भर आया है। उन्होंने फैंस की सराहना करते हुए कहा कि एक अनिश्चित फिल्म उद्योग में दर्शकों का यह जुड़ाव ही सब कुछ है। उनके इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं, जबकि सिद्धांत चतुर्वेदी और मुकेश छाबड़ा जैसे सितारों ने भी उन पर प्यार बरसाया।

बता दें कि फिल्म का पहला भाग दिसंबर में रिलीज हुआ था, जिसने वैश्विक स्तर पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया था। ‘धुरंधर 2’ में भारतीय जासूस हमजा उर्फ जसकिरत सिंह रंगी की कहानी आगे बढ़ेगी, जिसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म आगामी 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस को उम्मीद है कि सीक्वल पहले भाग की तुलना में अधिक रोमांचक और बारीक डीटेलिंग से भरपूर होगा।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करने को तैयार रणवीर सिंह, ‘हमजा’ के किरदार ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में टूटे सारे रिकॉर्ड
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करने को तैयार रणवीर सिंह, ‘हमजा’ के किरदार ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में टूटे सारे रिकॉर्ड

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के पहले भाग ‘धुरंधर’ में ‘हमजा’ के रूप में उनके दमदार अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था, और अब सीक्वल को लेकर उत्साह अपने चरम पर है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि इस फिल्म की सफलता रणवीर सिंह को भारतीय सिनेमा के नंबर 1 स्टार की कुर्सी पर मजबूती से काबिज कर देगी। फिल्म के प्रति दीवानगी का आलम यह है कि विभिन्न बाजारों में एडवांस बुकिंग के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहे हैं, जो एक बड़ी ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं।

फिल्म ‘धुरंधर’ के कुछ दृश्य आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा हैं, विशेषकर वह दृश्य जहां हमजा 26/11 के हमलों के असली ऑडियो के बीच अपने खून से सने हाथों को देखता है। रणवीर सिंह ने इस किरदार की बेबसी, सदमे और बदले की आग को अपनी आंखों और भावों के जरिए बेहद सटीकता से पर्दे पर उतारा है। ‘बदले की डायरी’ लिखने से लेकर अपनी मां की यादों के बोझ तले दबे एक जासूस के संघर्ष तक, रणवीर ने ‘हमजा’ को एक ऐसी भावनात्मक गहराई दी है, जो इस स्पाई-थ्रिलर को अन्य फिल्मों से अलग बनाती है।

फिल्म में केवल भावनाएं ही नहीं, बल्कि ‘बिजली जैसा’ जोश भरने वाला एक्शन भी है। हमजा का आइकॉनिक हेयर-फ्लिप और टाइटल ट्रैक के साथ दुश्मनों पर टूट पड़ना फैंस का पसंदीदा पल बना हुआ है। वहीं, अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए ‘रहमान डकैत’ के साथ हमजा का आमना-सामना फिल्म के सबसे तनावपूर्ण दृश्यों में से एक है। सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में यह टकराव और भी तीखा होने की उम्मीद है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सिनेमाघरों में ‘हमजा’ की वापसी को लेकर दर्शकों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

ज़ी सिनेमा पर मार्च को होगा ‘बागी 4’ का टेलीविज़न प्रीमियर
ज़ी सिनेमा पर मार्च को होगा ‘बागी 4’ का टेलीविज़न प्रीमियर

बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म बागी 4 का प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर 14 मार्च, रात 8 बजे होगा। ए. हर्षा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त आमने-सामने नजर आते हैं। उनके साथ सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। वहीं, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे असरदार कलाकारों की मौजूदगी कहानी को और भी धार देने का काम करती है।
ए. हर्षा ने कहा, “बागी 4 में जबरदस्त एक्शन और बेहद रॉ मोमेंट्स शामिल हैं। इसके केंद्र में एक ऐसे आदमी की कहानी है, जिसे हालात उसकी हद तक धकेल देते हैं। यह दर्द, रिश्तों और उन फैसलों की कहानी है, जो हम तब लेते हैं, जब हमारी सबसे कीमती चीज दाँव पर लगी होती है। फिल्म का एक्शन बहुत असरदार है, लेकिन उसकी जड़ में एहसास है और मुझे भरोसा है कि दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे।”
बागी 4 को साजिद नाडियाडवाला के बैनर- नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया गया है।फिल्म की कहानी के केंद्र में रणवीर प्रताप सिंह उर्फ रॉनी और ओलिविया की दिलकश प्रेम कहानी है। रॉनी एक बहादुर नेवी ऑफिसर है। जब बेरहम विलेन चाको से ओलिविया की जान खतरे में पड़ जाती है, तब रॉनी अपने प्यार की हिफाज़त के लिए आगे आता है। इसके बाद शुरू होता है एक ऐसा सफर, जिसमें जोरदार एक्शन, जबर्दस्त टकराव और दिल को छू लेने वाले पल लगातार सामने आते हैं, जहाँ रॉनी हर मुश्किल से भिड़ते हुए उस लड़की को सुरक्षित रखने की लड़ाई लड़ता है, जिसे वह सबसे ज्यादा चाहता है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत
एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

मुंबई, 15 मार्च। एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर-कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में लतिका की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री प्रियंवदा कांत इन दिनों अपने आकर्षक देसी अंदाज़ से दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही हैं। शो की मौजूदा कहानी जैसे-जैसे और रोमांचक होती जा रही है, वैसे-वैसे लतिका अलग-अलग ग्लैमरस पारंपरिक लुक्स में नजर आ रही हैं, जो उनके किरदार की रहस्यमयी और शालीन छवि को खूबसूरती से उभारते हैं।
अपने ऑन-स्क्रीन स्टाइल के बारे में बात करते हुए, प्रियंवदा कांत ने कहा, “मौजूदा ट्रैक में मेरा किरदार कई खूबसूरत देसी परिधानों में नजर आ रहा है, खासकर रंग-बिरंगे घाघरा-चोली में, जो लतिका के ग्लैमरस अंदाज़ को और निखारते हैं। हर कॉस्ट्यूम बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है, जिनमें गहरे रंग, बारीक कढ़ाई और लहराते हुए सिल्हूट हैं, जो स्क्रीन पर बेहद शानदार दिखते हैं और दृश्यों में अलग तरह का विजुअल ड्रामा जोड़ते हैं। घाघरे अक्सर लेयर्ड और घेरदार होते हैं, जिससे जब मैं चलती या किसी सीन में मूव करती हूँ, तो उनका प्रभाव और भी आकर्षक लगता है।”
प्रियंवदा कांत ने कहा, “शो की शुरुआत से ही लतिका ज्यादातर एक ही लाल दुल्हन वाले परिधान में नजर आती थी, जो एक भूतनी दुल्हन के रूप में उसके किरदार की पहचान बन गया था। वह लुक अपने आप में बहुत खास है, लेकिन लंबे समय तक वही लाल ड्रेस पहनने के बाद अब अलग-अलग कॉस्ट्यूम्स के साथ प्रयोग करना ताज़गी भरा और रोमांचक लग रहा है। चूँकि, लतिका एक भूत है, लेकिन साथ ही बहुत अभिव्यक्तिपूर्ण और स्टाइलिश किरदार भी है, इसलिए उसके कॉस्ट्यूम्स उसके व्यक्तित्व में खूबसूरती, शालीनता और रहस्य का अनोखा मेल बनाते हैं। यही वजह है कि वह स्क्रीन पर आकर्षक होने के साथ-साथ थोड़ी अलौकिक भी नजर आती है।”
प्रियंवदा कांत ने अपने लुक के अन्य पहलुओं के बारे में बताते हुए कहा, “ज्वेलरी भी इस पूरे लुक का अहम् हिस्सा है। मैं झुमके, लेयर्ड नेकलेस, चूड़ियाँ और कभी-कभी माँग टीका जैसे पारंपरिक आभूषण पहनती हूँ, जो पूरे लुक को पूरा करते हैं। हमारी स्टाइलिंग टीम ने हर लुक को भव्य और आकर्षक बनाने में शानदार काम किया है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि वह शो की सुपरनैचुरल थीम के अनुरूप ही लगे। मेकअप में आमतौर पर गहरे काजल वाली आँखें, सुस्पष्ट भौंहें और गहरे रंग की लिपस्टिक शामिल होती है, जो लतिका को थोड़ा रहस्यमयी लेकिन बेहद खूबसूरत रूप देती है। इसके अलावा किरदार के लिए मैं लंबा विग भी पहनती हूँ, जो कई दृश्यों में लुक में और नाटकीयता जोड़ देता है।”
शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे और 10:00 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर। सभी एपिसोड्स कभी-भी हिंदी ज़ी5 पर स्ट्रीम किए जा सकते हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ में रोमांटिक अवतार में नज़र आएंगे अली फज़ल
‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ में रोमांटिक अवतार में नज़र आएंगे अली फज़ल

मुंबई, 09 मार्च। बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल, बहुप्रतीक्षित लस्ट स्टोरीज़ 3 में अपने रोमांटिक ‘लवर बॉय’ अवतार में दिखाई देंगे, जो आधुनिक और भावनात्मक रूप से गहरी प्रेम कहानी को दिखाएगा। अली फजल आखिरी बार मेट्रो इन डिनो में नज़र आए थे, जहां उन्होंने एक नरम दिल और दिल छू लेने वाले संगीतकार का किरदार निभाया था, जो प्यार और अपनी भावनाओं के उतार-चढ़ाव से गुज़रता है। इसी रोमांटिक सफर को आगे बढ़ाते हुए लस्ट स्टोरीज़ 3 में अली फजल एक बेहद निजी और भावनात्मक किरदार में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ राधिका मदान भी हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक शकुन बत्रा कर रहे हैं, जो रिश्तों को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाने के लिए जाने जाते हैं।

अली फजल ने कहा, “लस्ट स्टोरीज़ 3 मेरे पास ऐसे समय आई जब मैं कुछ भावनात्मक और सच्चा काम करना चाहता था। शकुन के पास इंसानी व्यवहार को समझने का एक बहुत खास तरीका है। वह सीन को बस निर्देशित नहीं करते, बल्कि उन्हें अपने तरीके से जीने देते हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत संतोषजनक रहा क्योंकि वह आपको नाटकीय होने के बजाय सच्चा बनने के लिए प्रेरित करते हैं। यह कहानी प्यार, चाहत और संवेदनशीलता को बहुत वास्तविक तरीके से दिखाती है, और काफी समय बाद फिर से एक रोमांटिक किरदार निभाना मुझे सच में अच्छा लगा।”

अली फजल ने कहा, “फिर से लवर बॉय का किरदार निभाने में एक अलग तरह की आज़ादी महसूस होती है, लेकिन आज के समय के हिसाब से – थोड़ा कमज़ोर, संवेदनशील और भावनाओं को समझने वाला। मुझे लगता है कि दर्शक मेरा एक बिल्कुल अलग और नरम पक्ष देखेंगे, और यही बात लस्ट स्टोरीज़ 3 को लेकर मुझे सबसे ज़्यादा उत्साहित करती है।” नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी लस्ट स्टोरीज़ का हिस्सा लस्ट स्टोरीज़ 3 रिश्तों को एक नए और आधुनिक नज़रिए से दिखाने का वादा करती है। अली फज़ल की यह परफॉर्मेंस उनके लगातार विकसित होते फिल्मी सफर में एक और दिलचस्प अध्याय जोड़ने वाली है।

सोनम बाजवा ने दी जी सिने अवॉर्ड्स में शानदार प्रस्तुति
सोनम बाजवा ने दी जी सिने अवॉर्ड्स में शानदार प्रस्तुति

हाल ही में अभिनेत्री सोनम बाजवा ने पहली बार जी सिने अवॉर्ड्स 2026 के मंच पर लाइव परफॉर्मेंस दी। इस खास मौके को लेकर उन्होंने अपने अनुभव और भावनाओं के बारे में खुलकर बात की। जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में सोनम बाजवा ने अपनी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के लोकप्रिय गानों ‘बोल कफ्फारा क्या होगा’ और ‘दिल दिल दिल’ पर शानदार डांस प्रस्तुत किया। उनकी दमदार एनर्जी, आत्मविश्वास और बेहतरीन एक्सप्रेशन ने वहां मौजूद दर्शकों को काफी प्रभावित किया। उनकी परफॉर्मेंस के दौरान पूरा माहौल उत्साह से भर गया और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। सोनम की प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद लोगों को खूब आनंदित किया। इस अनुभव को याद करते हुए सोनम बाजवा ने कहा कि वह पहले भी कई लाइव शो कर चुकी हैं, लेकिन किसी अवॉर्ड नाइट में प्रस्तुति देना उनके लिए बिल्कुल अलग और खास अनुभव था। उन्होंने बताया कि बचपन में वह अक्सर टीवी पर अवॉर्ड समारोह देखा करती थीं और मन ही मन सोचती थीं कि एक दिन वह भी ऐसे ही किसी बड़े मंच पर खड़ी होंगी।
अब जब उन्हें यह मौका मिला, तो उन्हें लगा जैसे उनका पुराना सपना सच हो गया हो। सोनम ने आगे कहा कि यह उनका पहला अवॉर्ड शो परफॉर्मेंस था, इसलिए यह उनके लिए बेहद खास और भावनात्मक पल था। उन्होंने बताया कि पूरे फिल्म उद्योग के सामने मंच पर खड़ा होना एक अलग ही एहसास होता है। वहां का माहौल, सिनेमा का जश्न और दर्शकों का प्यार कलाकार के लिए बहुत मायने रखता है। हालांकि मंच पर जाने से पहले वह थोड़ी घबराई हुई थीं, लेकिन साथ ही उनके मन में इस अवसर को लेकर गहरा आभार भी था। वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2025 सोनम बाजवा के करियर के लिए काफी अहम साबित हुआ।
उनकी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने साल 2026 की शुरुआत भी एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ की है। वह अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आईं। इन फिल्मों की सफलता ने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि फिल्मी दुनिया में अवॉर्ड नाइट्स को हमेशा खास और यादगार माना जाता है। किसी बड़े अवॉर्ड समारोह के मंच पर प्रस्तुति देना हर कलाकार के लिए गर्व और सम्मान की बात होती है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

लाखों दिलों से मिले आशीर्वादों का प्रतीक है ‘जलसा’: अमिताभ बच्चन
लाखों दिलों से मिले आशीर्वादों का प्रतीक है ‘जलसा’: अमिताभ बच्चन

मुंबई, 09 मार्च। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने घर जलसा को लेकर एक भावनात्मक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने इसे सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि लाखों दिलों से मिले आशीर्वादों का प्रतीक बताया। उन्होंने लिखा कि जलसा तीन दशकों से ज्यादा समय से उनके परिवार के जीवन का आधार रहा है, जहां उनके बच्चे बड़े हुए, उनकी शादियां हुईं और अब उनके पोते-पोती भी इसी घर की गर्माहट में पल बढ़ रहे हैं। अमिताभ ने बताया कि प्रशंसकों का प्यार ही जलसा को एक खास जगह बनाता है।
उन्होंने लिखा कि आज की व्यस्त दिनचर्या में जब फैंस समय निकालकर उनसे मिलने आते हैं और उनके स्वास्थ्य की कामना करते हैं, तो यह उनके लिए किसी दिव्य अनुभव जैसा लगता है। उन्होंने सभी को अपना बड़ा परिवार बताते हुए कहा कि उनका प्रेम और आशीर्वाद अमूल्य है और यही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अपनी ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने जलसा को खुशियों, जश्न और साथ का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह घर परिवार के रिश्तों, उत्सवों और जीवन की निरंतर यात्रा का साक्षी रहा है। उन्होंने इसे वह स्थान बताया जो हमेशा अपनापन और आनंद का अनुभव कराता है। उनके अनुसार, जलसा सिर्फ दीवारों से बना एक मकान नहीं बल्कि भावनाओं, यादों और वर्षों से संजोए गए स्नेह का केंद्र है। कार्य के मोर्चे पर, अमिताभ बच्चन आने वाले महीनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे।
इन दिनों वे हैदराबाद में बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म कल्की 2898 एडी पार्ट 2 की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वे अश्वत्थामा की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वे ब्रम्हास्त्र पार्ट 2, सेक्सन 84, द इंटर्न (रिमेक) और आंखें 2 जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा हैं। अमिताभ की यह भावुक अभिव्यक्ति न केवल उनके प्रशंसकों के प्रति उनके गहरे प्रेम को दर्शाती है, बल्कि उनके परिवार और घर से जुड़े अनमोल संबंधों को भी उजागर करती है। बता दें कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग के माध्यम से प्रशंसकों से संवाद करते रहते हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

संयुक्ता लीड के रूप में नजर आएंगी नई पैन इंडिया फिल्म में
संयुक्ता लीड के रूप में नजर आएंगी नई पैन इंडिया फिल्म में

साउथ की अभिनेत्री संयुक्ता एक और बड़े प्रोजेक्ट के साथ चर्चा में हैं। निर्देशक पूरी जगन्नाध की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री तब्बू और बहुमुखी एक्टर विजय सेतुपति के साथ संयुक्ता स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर उद्योग में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। बड़े पैमाने पर तैयार की गई इस फिल्म में विजय सेतुपति लीड रोल निभा रहे हैं, वहीं संयुक्ता फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी। तब्बू एक इंटेंस और बेहद महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगी, जिसकी इंडस्ट्री में खास चर्चा है। फिल्म का निर्माण निर्माता चार्ममे कौर और पूरी जगन्नाध ने अपने बैनर पुरी कनेक्ट के तहत किया है।
शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। संयुक्ता ने तब्बू के साथ काम करने के अनुभव को यादगार बताया। उन्होंने कहा कि तब्बू सेट पर जिस ऊर्जा और सहजता के साथ आती हैं, वह अद्भुत है। संयुक्ता ने तब्बू की पसंदीदा फ़िल्म कंडुकोंडियन का ज़िक्र करते हुए कहा कि उस फिल्म में उनका काम असाधारण था और आज भी उनकी वही ग्रेस बरकरार है। संयुक्ता ने यह भी बताया कि तब्बू की हैदराबादी हिंदी सुनकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। भले ही दोनों के अधिक सीन साथ नहीं थे, लेकिन शूटिंग अनुभव उनके लिए खास रहा। संयुक्ता इस समय अपने करियर के स्वर्णिम दौर में हैं।
विजय सेतुपति की इंटेंस मौजूदगी, तब्बू का शानदार अभिनय और संयुक्ता का तेजी से उभरता स्टारडम इन तीनों का मेल इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर एक बड़ा सिनेमाई उत्सव बनाने वाला है। खुद तब्बू पहले ही इसे साउथ का धमाका बता चुकी हैं और माहौल भी यही संकेत दे रहा है। फिल्मों की बात करें तो संयुक्ता जल्द ही एक्शन से भरपूर फिल्म बेंझ में नजर आएंगी, जिसे लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स में उनकी दमदार एंट्री माना जा रहा है। इसके अलावा तेलुगु फिल्म स्वयंभू में भी उनके एक और प्रभावशाली प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।