Deedare Hind – Deedar-E-Hind | Hindi News Portal

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 4.48 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 4.48 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट

नई दिल्ली, 15 मार्च। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 4.48 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक को हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,354.98 अंक या 5.51 प्रतिशत नीचे आ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1,299.35 अंक या 5.31 प्रतिशत के नुकसान में रहा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच महंगाई के दबाव और वैश्विक आर्थिक स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे स्थानीय शेयर बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

समीक्षाधीन सप्ताह में एसबीआई का बाजार मूल्यांकन सबसे ज्यादा 89,306.22 करोड़ रुपये घटकर 9,66,261.05 करोड़ रुपये पर आ गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 61,715.32 करोड़ रुपये घटकर 12,57,391.76 करोड़ रुपये रही।

बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 59,082.49 करोड़ के नुकसान के साथ 5,32,053.54 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 53,312.52 करोड़ रुपये घटकर 8,72,067.63 करोड़ रुपये रह गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 42,205.04 करोड़ घटकर 8,97,844.78 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 38,688.78 करोड़ के नुकसान के साथ 10,28,431.72 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मूल्यांकन में 33,289.88 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 18,68,293.17 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 31,245.49 करोड़ रुपये घटकर 4,88,985.57 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का पूंजीकरण 24,230.96 करोड़ रुपये घटकर 5,06,315.58 करोड़ रुपये रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 15,401.57 करोड़ रुपये घटकर 5,07,640.94 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम पर रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और एलआईसी का स्थान रहा।

केडी: द डेविल का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज
केडी: द डेविल का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज

मुंबई, 15 मार्च। केवीएन प्रोडक्शन्स की फिल्म केडी: द डेविल का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज हो गया है। फिल्म केडी: द डेविल की घोषणा के बाद से ही पूरे देश में इसकी खूब चर्चा हो रही है। अब इस जोश को और बढ़ाने के लिए केवीएन प्रोडक्शन्स ने अपना नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज कर दिया है। नोरा फतेही पर फिल्माया गया यह गाना म्यूज़िक डायरेक्टर अर्जुन जन्या का एक दमदार और चार्टबस्टर बनने वाला ट्रैक माना जा रहा है।
इस फिल्म के निर्देशक प्रेम हैं, और इस मस्ती भरे गाने में संजय दत्त भी नोरा फतेही के साथ कदम से कदम मिलाते हुए डांस करते दिखाई दे रहे हैं।इस शानदार गाने का भव्य लॉन्च बेंगलुरु के एएमबी सिनेमा में हुआ। लॉन्च के दौरान नोरा फतेही इस फिल्म से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने ने कहा, “प्रेम सर, मुझे इस फिल्म में शामिल करने के लिए बहुत धन्यवाद। जब मैंने बड़े पर्दे पर ट्रेलर देखा, तब समझ आया कि आपको ‘शोमैन’ क्यों कहा जाता है। मैं इस फिल्म से थोड़ी देर से जुड़ी, लेकिन जब सेट पर पूरी टीम से मिली तो समझ में आया कि यह लोग सच में एक महाकाव्य जैसी फिल्म बना रहे हैं। ऐसे प्रोजेक्ट से सैंडलवुड में डेब्यू करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।”
नोरा फतेही ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि जब आप इस गाने को पूरा देखेंगे तो आपको और भी मज़ा आएगा। आज सिर्फ लिरिकल वर्ज़न सामने आया है, लेकिन असली गाना बहुत बड़ा और शानदार है।”
यह गाना पांच भाषाओं – कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम – में लॉन्च किया गया है। मंगली की आवाज़ में गाये गये इस ट्रैक के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और इसे अर्जुन जन्या ने कम्पोज़, अरेंज और प्रोड्यूस किया है।
केवीएन प्रोडक्शन्स के बैनर तले वेंकट के नारायण द्वारा निर्मित केडी: द डेविल इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में एक्शन प्रिंस ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं और यह एक्शन सिनेमा के नए दौर की शुरुआत करने का वादा करती है।फिल्म में संजय दत्त, रीशमा ननैया, शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

बच्चों का हत्यारा नेतन्याहू जिंदा है…तो ढूंढ कर मारेंगे, IRGC ने इजरायली PM को दी खुली धमकी, मचा हड़कंप
बच्चों का हत्यारा नेतन्याहू जिंदा है…तो ढूंढ कर मारेंगे, IRGC ने इजरायली PM को दी खुली धमकी, मचा हड़कंप

तेहरान, 15 मार्च। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों को खारिज करते हुए पुष्टि की कि वह पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल रही है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत हो गई है। यह अफवाह ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के एक बयान के बाद तेज हुई, जिसमें कहा गया कि अगर नेतन्याहू जीवित हैं, तो IRGC उसे पूरी ताकत से ढूंढेगी और मार गिराएगी।

IRGC ने यह भी आरोप लगाया कि नेतन्याहू के बारे में जो अनिश्चितता पैदा हुई है, वह इजरायल में उथल-पुथल और संकट को दर्शाता है। उनका कहना था कि यह संकट इजरायल के भीतर इस बात को लेकर है कि क्या प्रधानमंत्री मारे गए हैं या फिर परिवार के साथ देश छोड़कर भाग गए हैं।

सार्वजनिक रूप से गायब हैं नेतन्याहू
सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई, क्योंकि नेतन्याहू काफी समय से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे। वह न तो किसी महत्वपूर्ण बैठक में नजर आए और न ही किसी सुरक्षा मीटिंग में शामिल हुए। शुक्रवार को हालांकि, नेतन्याहू ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर चर्चा की।

इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो में नेतन्याहू के दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई दीं। इस दृश्य को लेकर कुछ यूजर्स ने इसे “AI द्वारा निर्मित वीडियो” की गलती बताया और अफवाह फैलने लगी कि वीडियो में कोई तकनीकी गड़बड़ी है।

छठी उंगली से खुला वीडियो का राज
वीडियो में, जब बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना हाथ ऊपर उठाया, तो छोटी उंगली के पास मांस का अतिरिक्त टुकड़ा दिखाई दिया, जिसे कुछ लोगों ने छठी उंगली बताया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे “क्लासिक AI फिंगर ग्लिच” कहा गया। इसके बाद कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि यह वीडियो नकली है और नेतन्याहू की असल स्थिति को छुपाने के लिए बनाया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने दावों को किया खारिज
इन अफवाहों के बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया। कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ये सभी दावे फेक न्यूज हैं और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पूरी तरह से स्वस्थ हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का खंडन करते हुए पुष्टि की कि नेतन्याहू बिल्कुल ठीक हैं और उनकी स्थिति के बारे में जो बातें चल रही हैं, वे पूरी तरह से गलत हैं।

बाब अल-मंडेब बंद करने की हूतियों की धमकी, दुनिया भर में बढ़ सकता है तेल और गैस का भारी संकट
बाब अल-मंडेब बंद करने की हूतियों की धमकी, दुनिया भर में बढ़ सकता है तेल और गैस का भारी संकट

नई दिल्ली, 15 मार्च । यमन के हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी दी है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर गहरा संकट मंडरा रहा है और कीमतें बढ़ सकती हैं।

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद अब यमन के हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंडेब को बंद करने की चेतावनी दी है। इस धमकी से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और वैश्विक व्यापार पर गंभीर संकट के बादल छा गए हैं। अगर यह समुद्री रास्ता बंद होता है, तो यूरोप और एशिया के बीच होने वाला व्यापार बुरी तरह ठप हो जाएगा।

हूतियों की बड़ी धमकी
यमन के हूती नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने स्पष्ट किया है कि उनके लड़ाके किसी भी पल कार्रवाई के लिए तैयार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह ईरान की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें तीन अलग-अलग चरणों में हमला किया जाना है। इसमें पहला कदम समुद्री रास्तों को रोकना है ताकि पश्चिमी देशों की आर्थिक कमर को पूरी तरह से तोड़ा जा सके।

समुद्री रास्ते की अहमियत
बाब अल-मंडेब को ‘आंसुओं का द्वार’ कहा जाता है क्योंकि यह लाल सागर को हिंद महासागर से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। यह महज 29 किलोमीटर चौड़ा मार्ग है जहां से गुजरने वाले जहाज एशिया और यूरोप के बीच व्यापार की मुख्य कड़ी होते हैं। स्वेज नहर के रास्ते जाने वाले हर जहाज को अनिवार्य रूप से इसी महत्वपूर्ण संकरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

तेल और गैस का संकट
इस समुद्री रास्ते से प्रतिदिन लगभग 8.8 मिलियन बैरल कच्चा तेल गुजरता है जो दुनिया की कुल आपूर्ति का 30 प्रतिशत है। रास्ता बंद होने की स्थिति में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को भी पार कर सकती हैं। इससे न केवल ईंधन महंगा होगा बल्कि पूरी दुनिया में महंगाई का एक नया दौर शुरू होने की पूरी संभावना है।

शिपिंग में भारी देरी
अगर जहाजों को यह रास्ता छोड़कर अफ्रीका के ‘केप ऑफ गुड होप’ से जाना पड़ा, तो यात्रा में 10 से 15 दिन लगेंगे। इस अतिरिक्त यात्रा से ईंधन का खर्च बहुत बढ़ जाएगा और माल ढुलाई की लागत में भी भारी इजाफा देखने को मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी और अनाज जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई रुकने से बाजारों में सामान की भारी कमी हो सकती है।

वैश्विक कंपनियों की चिंता
दिग्गज शिपिंग कंपनी मर्सक ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए लाल सागर से गुजरने वाले अपने सभी जहाजों को रोक दिया है। वहीं दूसरी ओर इजरायल ने सोमालीलैंड को मान्यता देकर वहां अपना एक सैन्य बेस बनाने की बड़ी योजना पर काम शुरू किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि हूतियों के पास सस्ते ड्रोन और मिसाइलें हैं, जिनसे निपटना पश्चिमी देशों के लिए काफी महंगा साबित होगा।

इतिहास का बड़ा संकट
ईरान के समर्थित समूह अब एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं जो आधुनिक इतिहास के सबसे बड़े समुद्री संकट का संकेत है। अगर बाब अल-मंडेब और होर्मुज दोनों एक साथ बंद हो गए तो यह वैश्विक व्यापार के लिए एक महाविनाशकारी आपदा होगी। फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें इस क्षेत्र पर टिकी हैं क्योंकि एक छोटी सी गलती बड़ी जंग का कारण बन सकती है।

भविष्य की कठिन चुनौतियां
युद्ध अब और भी व्यापक होने वाला है क्योंकि लेबनान और गाजा के मोर्चे पर इजरायल पहले से ही उलझा हुआ है। हूतियों की यह धमकी केवल एक चेतावनी नहीं बल्कि वैश्विक समुद्री सुरक्षा के लिए एक सीधी चुनौती मानी जा रही है। आने वाले दिनों में अगर तनाव कम नहीं हुआ तो तेल और गैस का संकट यूरोप के घरों तक पहुंच जाएगा।

बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता
विशेषज्ञ मारियो नवल का कहना है कि अगर हूती पूर्ण सैन्य गठबंधन करते हैं तो तेल की कीमतें आसमान छूने लगेंगी। सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अब कई देशों ने अपने युद्धपोतों को इस क्षेत्र में तैनात करने का फैसला भी कर लिया है। यह संकट न केवल परिवहन को बाधित करेगा बल्कि वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करेगा।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

‘चैम्पियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक…’, ऋषभ पंत को लेकर LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने किया बड़ा दावा
‘चैम्पियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक…’, ऋषभ पंत को लेकर LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने किया बड़ा दावा

लखनऊ, 15 मार्च । लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि ऋषभ पंत आईपीएल 2026 में दमदार वापसी करेंगे। पंत ने मुंबई में प्रशिक्षण किया और सीजन से पहले अच्छी लय हासिल की है।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। अब इस सीजन के शुरू होने में महज कुछ दिन ही बाकी रह गया है। इस सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल के 19वें सीजन में जोरदार वापसी करेंगे। लखनऊ की टीम अपने अभियान का आगाज एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। लैंगर ने कहा कि पंत जैसे चैम्पियन खिलाड़ी ज्यादा देर तक मुश्किल दौर से नहीं गुजरते हैं।

ऋषभ पंत से आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत इन दिनों जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में एक छोटे से कैंप में भारत के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की देखरेख में प्रैक्टिस करते देखा गया था। लैंगर ने कहा कि पंत सीजन के आगाज से पहले अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं।

दमदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं पंत
जस्टिन लैंगर ने ‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ से कहा, “वह दमदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं। हमारा एक कैंप अभी चल रहा है, इसलिए मैं उससे कुछ दिनों में मिलूंगा। वह पूरी तरह से जोश में है और जैसा मैंने कहा कि सभी चैंपियनों की तरह वह ज्यादा देर तक मुश्किल में नहीं रहते। पिछले साल आईपीएल के आखिरी मुकाबलों में पंत ने दिखाया था कि वह कितना शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। यही वजह है कि इस सीजन भी हमें उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।”

पंत को LSG ने 27 करोड़ में किया था शामिल
उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाते हुए खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले बल्लेबाजी करते हुए पंत की पसली में खिंचाव आया था। इसके बाद से विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कोई मैच नहीं खेला है।

आईपीएल 2025 पंत के लिए रहा था निराशाजनक
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पंत 14 मुकाबलों में 133 के मामूली स्ट्राइक रेट से 269 रन ही बना सके थे। साल 2016 में इस टूर्नामेंट में डेब्यू करने के बाद से यह उनका सबसे खराब प्रदर्शन था। हालांकि, पंत ने पिछले सीजन के आखिरी मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 118 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, पंत की कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और टीम ने सातवें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

एयर इंडिया की अबु धाबी, रस अल खैमा, शारजाह की विशेष उड़ानें रद्द
एयर इंडिया की अबु धाबी, रस अल खैमा, शारजाह की विशेष उड़ानें रद्द

नई दिल्ली, 15 मार्च । एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की रविवार 15 मार्च की अपनी कई विशेष उड़ानें रद्द कर दी हैं।

टाटा समूह की कंपनियों ने रविवार को बताया कि यूएई हवाई अड्डा प्राधिकरण के निर्देश पर ये उड़ानें रद्द की गई हैं। अबु धाबी, रस अल खैमा और शारजाह को जाने वाली विशेष उड़ानों को रद्द किया गया है।

सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में खेद व्यक्त करते हुए बताया गया है कि प्रभावित यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आगे की तारीखों के लिए टिकट बुक करा सकते हैं या पूरा रिफंड पा सकते हैं। इनके अलावा, दिल्ली से दुबई की एयर इंडिया की पांच में से चार और एयर इंडिया एक्सप्रेस की छह में से पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आज नियमित और विशेष उड़ानें मिलाकर संयुक्त रूप से कुल 72 उड़ानों के परिचालन की सूचना दी थी। नियमित उड़ानें सऊदी अरब के जेद्दा और ओमान की राजधानी मस्कट के लिए उपलब्ध हैं।

प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने भी दुबई से परिचालन पर प्रतिबंध बढ़ाये जाने की सूचना दी है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

सीबीएसई ने ईरान युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं की रद्द
सीबीएसई ने ईरान युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं की रद्द

नई दिल्ली, 15 मार्च। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ईरान-इजरायल- अमेरिका युद्ध के मद्देनजर कई पश्चिम एशियाई देशों में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

बोर्ड ने रविवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा, “बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के छात्रों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित कक्षा बारहवीं की सभी परीक्षाएं रद्द की जाती हैं।”

बोर्ड ने आगे कहा कि जो परीक्षाएं पहले स्थगित की गई थीं, वे भी रद्द रहेंगी। नोटिस में कहा गया कि एक मार्च, तीन मार्च, पांच मार्च, सात मार्च और नौ मार्च को पहले स्थगित की गई परीक्षाएं भी रद्द मानी जाएंगी।

सीबीएसई ने कहा कि इन खाड़ी देशों के छात्रों के लिए परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

इससे पहले, नौ मार्च को जारी एक आदेश में बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर छात्रों के मानसिक तनाव और क्षेत्र में व्याप्त अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए 12 मार्च की परीक्षा को 16 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन पर अंतिम निर्णय लेने से पहले 14 मार्च को स्थिति की एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया: सेना
कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया: सेना

श्रीनगर, 15 मार्च  जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने कल रात घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया और इस ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।

कश्मीर क्षेत्र में इस वर्ष नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की यह पहली कोशिश थी, जिसे शनिवार की रात उरी सेक्टर के बुछार इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर नाकाम कर दिया गया।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि ‘डिग्गी 2 उरी’ नाम का यह ऑपरेशन अभी भी जारी है।

सेना ने कहा, “ पुलिस से घुसपैठ की कोशिश के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार की रात उरी सेक्टर के बुछार इलाके में एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया। चौकस जवानों ने झाड़ियों में एक आतंकवादी की संदिग्ध हलचल देखी। घात लगाकर आतंकवादी को ललकारा गया, जिसके जवाब में उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। ”

सेना ने बताया कि मौके से एक राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

गैस संकट पर कांग्रेस फैला रही है भ्रम: शेखावत
गैस संकट पर कांग्रेस फैला रही है भ्रम: शेखावत

जोधपुर, 15 मार्च । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है और कांग्रेस पार्टी इसे मुद्दा बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का गैर-जिम्मेदाराना प्रयास कर रही है।

श्री शेखावत ने शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने वैश्विक युद्ध की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि पश्चिम पूर्व में जारी तनाव के कारण दुनिया भर के देशों के सामने चुनौतियां खड़ी हुई हैं। पड़ोसी देशों की तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में लगभग इमरजेंसी जैसी स्थिति है, जबकि बंगलादेश में छुट्टियां घोषित करके सरकारी कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ पर भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत का 60 प्रतिशत से ज्यादा क्रूड ऑयल आयात करता है, जिसका 75 प्रतिशत फारस की खाड़ी के ‘होर्मुज क्षेत्र ‘ से आता है। ईरान द्वारा रोक लगाए जाने से आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन सरकार ने सक्रिय तौर काम करते हुए अपने आयात स्रोतों का विस्तार किया। हम पहले 27 देशों से तेल मंगाते थे, लेकिन अब हमने 40 देशों के साथ समझौते कर आपूर्ति सुनिश्चित की है। हमारी सप्लाई लाइन अब खाड़ी देशों से आगे बढ़कर अमेरिका तक पहुंच चुकी है।

श्री शेखावत ने देश के 33 करोड़ गैस उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ता हैं। गैस की आपूर्ति निर्बाध रहे, इसके लिए एक बुकिंग प्रोटोकॉल बनाया गया है, ताकि घबराहट में आकर लोग जमा खोरी न करें। गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कमर्शियल आपूर्ति को भी 20 प्रतिशत तक राहत दी गई है और केरोसिन का कोटा भी खोल दिया गया है।

कांग्रेस के प्रदर्शनों पर चुटकी लेते हुए श्री शेखावत ने कहा कि जोधपुर में प्रदर्शन करने वालों के घर जाकर देखना चाहिए कि क्या वहां लकड़ी या कोयले पर खाना बन रहा है। सबके घरों में गैस जल रही है, फिर भी भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बातों को अब उनकी अपनी पार्टी भी गंभीरता से नहीं लेती। रूस से तेल आयात के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले एक साल में भारत के कुल आयात का 22 प्रतिशत हिस्सा अकेले रूस से आया है, जो लगातार जारी है। उन्होंने श्री गांधी के बयानों को ‘काल्पनिक सूचनाओं’ पर आधारित बताया।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

जोगन
जोगन

-विजय कुमार सप्पाती-

मैं तो तेरी जोगन रे, हे घनश्याम मेरे!
तेरे बिन कोई नहीं मेरा रे, हे श्याम मेरे!!
मैं तो तेरी जोगन रे, हे घनश्याम मेरे!
तेरी बंसुरिया की तान बुलाये मोहे
सब द्वारे छोड़कर चाहूं सिर्फ तोहे
तू ही तो है सब कुछ रे, हे श्याम मेरे!
मैं तो तेरी जोगन रे, हे घनश्याम मेरे!
मेरे नैनो में बस तेरी ही तो एक मूरत है
सावंरा रंग लिए तेरी ही मोहनी सूरत है
तू ही तो एक युगपुरुष रे, हे श्याम मेरे!
मैं तो तेरी जोगन रे, हे घनश्याम मेरे!
बावरी बन फिरू, मैं जग भर रे कृष्णा
गिरधर नागर कहकर पुकारूं तुझे कृष्णा
कैसा जादू है तुने डाला रे, हे श्याम मेरे!
मैं तो तेरी जोगन रे,हे घनश्याम मेरे!
प्रेम पथ, ऐसा कठिन बनाया, मेरे सजना
पग पग जीवन दुखो से भरा, मेरे सजना
कैसे मैं तुझसे मिल पाऊं रे, हे श्याम मेरे!
मैं तो तेरी जोगन रे, हे घनश्याम मेरे!

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट