फलों का वितरण कर सोनिया गांधी का मनाया जन्मदिन
फलों का वितरण कर सोनिया गांधी का मनाया जन्मदिन

नोएडा, 09 दिसंबर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में लोगों के बीच फलों का वितरण किया। कांग्रेस कमेटी नोएडा महानगर के पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर सभी पदाधिकारी व
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
मृत मिला लापता हुआ पांच वर्षीय बच्चा, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
कार्यकर्ता आज सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों व अन्य लोगों के बीच फलों का वितरण किया। इस अवसर पर मुकेश यादव,रामकुमार तंवर,सहाबुद्दीन,पुरुषोत्तम नागर,सतेंदर शर्मा,लियाक़त चौधरी,जितेंद्र अम्बवता,ललित अवाना,सोविन्दर अवाना,यतेंद्र शर्मा,विक्रम चौधरी, दया शंकर पांडेय,जावेद खान,राजकुमार भारती, राजकुमार मोनू ,सलोनी सोलंकी,डॉ सीमा ,ज्योतिपाल,मधुराज,कंचन तिवारी,परवेज ,जीशान चौधरी,कमरुद्दीन,नीरज, दीपक,मुनेश आदि मौजूद थे।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैंक से नकदी लेन-देन पर नजर रखने को कहा



