द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह मरीज उपचाराधीन

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह मरीज उपचाराधीन

पोर्ट ब्लेयर, 05 दिसंबर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के छह मरीज उपचाराधीन हैं। रविवार को जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि द्वीपसमूह में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आने से कुल मामलों की संख्या 7,688 बनी हुई है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की नागालैंड में हत्याओं की निंदा, जांच का दिया आश्वासन

इसमें कहा गया कि दो और मरीजों के संक्रमणमुक्त होने से अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,553 हो गई है तथा संक्रमण से अब तक 129 मरीजों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, प्रशासन ने अब तक 6.37 लाख से अधिक नमूनों की कोविड संबंधी जांच की है और 2.97 लाख से अधिक लोगों को संक्रमण रोधी टीके की खुराक दी गई हैं, जिनमें से 2.63 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की नागालैंड में हत्याओं की निंदा, जांच का दिया आश्वासन

Related Articles

Back to top button