विजयादशमी में जरूर करें ये 5 काम, गुडलक नहीं छोड़ेगा साथ

विजयादशमी में जरूर करें ये 5 काम, गुडलक नहीं छोड़ेगा साथ

अभी शारदीय नवरात्रि चल रही है और कल इसका समापन है। इसके बाद पूरे देश में विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत वाले इस पर्व का अपना अलग महत्व है। इस खास मौके पर रावण के साथ-साथ मेघनाद और कुंभकरण का पुतला जलाया जाता है। इस पर्व को भगवान राम के विजय के रूप में मनाते हैं।

बता दें कि हर साल अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही दशहरा का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक कथाओं के हिसाब से इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। वहीं मां दुर्गा ने इसी दौरान असुर महिषासुर का नामोनिशान मिटाकर देवताओं को विजय दिलाने का काम किया था। इस दिन को इसी वजह से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस खास दिन को लोग अपनों के साथ मनाते हैं। रामलीला जाकर रावण दहन देखना इस बात का एहसास दिलाता है कि बुराई ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाती है। बता दें कि इस खास मौके पर कुछ चीजें हैं जो जरूर करनी चाहिए।

  1. दशहरे के दिन सुबह-सुबह स्नान करके पूजा-अर्चना कर लेनी चाहिए। घर के छोटे बड़ों का पैर छूकर आर्शीवाद लें। वहीं नवरात्रि वाले कलश के जल को पूरे घर में छिड़कना चाहिए।
  2. दशहरे पर शमी के पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है। भगवान शिव के इस प्रिय पौधे की पत्तियों को मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें। शमी का पौधा घर में खुशहाली ले आता है।
  3. इसी दिन मां दुर्गा की विदाई होती है। ऐसे में उनके वस्त्रों को साफ करके रख लेना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति आती है।
  4. अगर घर में कोई टूटी हुई चीज रखी हुई है तो उसे दशहरे से पहले या सुबह ही उसे घर से बाहर कर दें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी।
  5. दशहरे वाले दिन शांति से रहें और नेगेटिव विचार अपने मन में बिल्कुल भी ना लाएं। जो भी बोलें सिर्फ अच्छा ही बोलें। किसी से बहसबाजी ना करें।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button