पूजास्थल पर कभी न करें ये चीजें वर्ना भाग्य छोड़ देगा आपका साथ..

पूजास्थल पर कभी न करें ये चीजें वर्ना भाग्य छोड़ देगा आपका साथ..

मंदिर का स्थान हर घर में अलग होता है। हर व्यक्ति मंदिर को अपने हिसाब से सही जगह देने की कोशिश करता है। लेकिन पूरी जानकारी न होने की वजह से कभी-कभी हम ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारे भाग्य पर बुरा असर डालती हैं। जानिए क्या हैं वो अशुभ चीजें जो आपके भाग्य के आड़े आ सकती हैं। क्या हैं वो गलतियां जो आपके ऊपर बुरा असर डालती हैं साथ ही अशुभ मानी जाती है-

-घर के मंदिर में सभी श्री गणेश की मूर्तियां तो रखते हैं, लेकिन पूजा घर में कभी भी गणेश जी की 3 प्रतिमाएं नहीं होनी चाहिए ये अशुभ होता है।

-मंदिर में शंख रखना अच्छी बात है लेकिन सिर्फ एक।

-अगर आप भोलेनाथ के भक्त हैं तो अपने अंगूठे से बड़ा शिवलिंग न रखें। क्योंकि शिवलिंग काफी संवेदनशील होता है तो आप शिवलिंग रखते समय इसका ध्यान रखें।

-शास्त्रों के अनुसार खंडित मूर्तियों की पूजा वर्जित है। जो भी मूर्ति खंडित हो जाती है, उसे पूजा स्थल से हटा देना चाहिए और किसी पवित्र बहती नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। खंडित मूर्तियों की पूजा अशुभ मानी गई है।

-पूजा के मंदिर देवी-देवताओं को हार-फूल, पत्तियां आदि कभी भी बिना धोएं अर्पित ना करें। ये चीजें अर्पित करने से पहले एक बार साफ पानी से अवश्य धो लेना चाहिए।

-पूजन में कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए। धार्मिक कार्यों में खंडित सामग्री शुभ नहीं मानी जाती है। घी के दीपक के लिए सफेद रुई की बत्ती उपयोग किया जाना चाहिए। जबकि तेल के दीपक के लिए लाल धागे की बत्ती श्रेष्ठ बताई गई है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button