युवक-युवती के शव डिग्गी में मिले

युवक-युवती के शव डिग्गी में मिले

जयपुर, 30 नवंबर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक युवक व युवती के शव पानी की डिग्गी (हौद) में मिले। प्रथम दृष्टया इन दोनों ने विफल प्रेम संबंध के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। चौहटन पुलिस थाने के थानाधिकारी बूटाराम ने बताया कि मृतकों की पहचान पवन (22) व ममता (19) के रूप में हुई है। ये दोनों रविवार से अपने घरों से गायब थे। उनके शव सोमवार शाम पानी की एक डिग्गी में मिले। पोस्टमार्टम के बाद शव मंगलवार को परिजनों को सौंप दिए गए। उन्होंने कहा कि युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध था लेकिन परिवार वाले जाति अलग होने के कारण उनकी शादी को तैयार नहीं थे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

घूसखोरी के मामले में पुलिसकर्मी समेत तीन गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button