सुविवि का दीक्षांत समारोह अपने आप में अद्भुत और भव्य होगा
सुविवि का दीक्षांत समारोह अपने आप में अद्भुत और भव्य होगा

उदयपुर, 30 नवंबर। राजस्थान में उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (सुविवि) का आगामी 22 दिसंबर को होने वाला 29 वां दीक्षांत समारोह अब तक का सबसे भव्य समारोह होगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न ख्याति प्राप्त वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने बताया कि इस समारोह में पीएचडी उपाधि धारियोंको को उपाधियों एवं स्वर्ण पदक धारकों को भी उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। यह दीक्षांत समारोह ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड पर आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय बड़े स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर चुका है। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न स्वर्ण
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
राज्य सभा सांसदों का निलंबन, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोनिया गांधी से पूछा सवाल
पदक धारियों एवं उपाधि धारियों को उपाधियां एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक, अशैक्षणिक एवं शैक्षणैत्तर कर्मचारियों में से उनके श्रैष्ठ योगदान के लिए प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान एवं पारितोषिक राशि से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों एवं एल्यूमिनी जिन्होंने विश्वविद्यालय का विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन किया है उन छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा और सम्मान स्वरूप उन्हें पदक और धन राशि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पी एस राजपूत ने बताया कि दीक्षांत समारोह के संदर्भ में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है जिसमें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने वाले उपाधि धारियों एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को वेशभूषा आदि के बारे में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए है।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
राज्य सभा सांसदों का निलंबन, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोनिया गांधी से पूछा सवाल



