चीन के गुआंगझो में भूस्खलन में सात लोग लापता..
चीन के गुआंगझो में भूस्खलन में सात लोग लापता..

गुआंगझो, 06 अगस्त चीन के गांसु प्रांत में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से करीब 7 लोग लापता हो गए और तीन अन्य लोग घायल हुए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गन्नान तिब्बती स्वायत्त प्रान्त की जियाहहे काउंटी में तड़के करीब तीन बजे मूसलाधार वर्षा के कारण दो टाउनशिप भूस्खलन की चपेट में आ गई। इस घटना में करीब सात लोग लापता हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता लोगों में से छह निर्माण श्रमिक थे, जिनकी तलाश जारी है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट


