राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर यादव ने दी श्रद्धांजलि….
राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर यादव ने दी श्रद्धांजलि….

भोपाल, 28 फरवरी देश के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, ‘देश के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि करता हूँ। संविधान निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक उनका त्यागनिष्ठ योगदान भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला है। हम उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए संकल्पित हैं।’
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट