अनंत सूत्र: कर्तव्य पथ पर 1,900 साड़ियां प्रदर्शित की गई..

अनंत सूत्र: कर्तव्य पथ पर 1,900 साड़ियां प्रदर्शित की गई..

इसमें देश के हर कोने की कुल 1,900 साड़ियां प्रदर्शित की गई। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार ‘अनंत सूत्र’ साड़ी के प्रति सम्मान को समर्पित है। ये साड़ी फैशन जगत को भारत का शानदार उपहार है।

कर्तव्य पथ पर लगभग 1,900 साड़ियां लकड़ी के फ्रेम में ऊंचाई पर लगायी गयी थीं। इसमें क्यूआर कोड भी दर्शाए गए थे जिन्हें स्कैन करके बुनाई और कढ़ाई के बारे में जानकारी एकत्र की जा सकती थी।

ये प्रदर्शनी बुनकरों और कलाकारों की कला को प्रदर्शित करने के लिए लगाई गई थी। इसमें एक साड़ी 150 वर्ष पुरानी थी।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button