सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत किशोर को मिला बृज रत्न…

सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत किशोर को मिला बृज रत्न…

कासगंज, । कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास द्वारा वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवा संस्थान राष्ट्रीय चिंतन शिविर आयोजित किया गया था जिसमें प्रतिभाग करने वाले तीर्थनगरी के विद्वान तीर्थपुरोहित पं. भारत किशोर दुबे को बृज रत्न सम्मान दिया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय चिंतन शिविर की अध्यक्षता कर रहे बिहारी लाल वशिष्ठ ने भारत किशोर दुबे को सामाजिक एवम धार्मिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया। देश भर से आए 101अन्य विद्वानों को भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए बृज रत्न सम्मान दिया गया। संत, महंत, धर्माचार्यों की उपस्थिति में इस चिंतन शिविर में श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति के लिए हुंकार भरी गई। शिविर में केंद्र सरकार से कानून बनाकर या फिर न्यायालय के माध्यम से भव्य कृष्ण मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की गई। शिविर में आचार्य बद्रीश, स्वामी विश्ववेश, महंत फूलडोल बिहारी दास, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद, स्वामी अनिरुद्ध आचार्य, स्वामी आदित्यानंद, स्वामी बाल योगेश्वरानंद आदि बड़ी संख्या में देश भर से आए संत महंत मौजूद रहे। शिविर में जन्म भूमि मुक्ति का संकल्प व्यक्त करने के लिए जन्मभूमि पर 9 नवंबर को एक लाख दीपक जलाने का निर्णय लिया गया। शिविर में भारत किशोर दुबे ने सोरोंजी हरि की पौड़ी पर भी 9 नवंबर को 1100 दीपक जलाने का संकल्प व्यक्त किया।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button