एक्सप्रेसवे पर आज से चलेंगे व्यावसायिक वाहन..

एक्सप्रेसवे पर आज से चलेंगे व्यावसायिक वाहन..

नोएडा, । नोएडा-ग्रेनो और यमुना एक्सप्रेसवे पर व्यावसायिक वाहन आज सुबह से चलने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा नोएडा होकर आगरा, लखनऊ समेत दूर स्थानों के लिए यात्री बसें भी जा सकेंगी। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी बाइक को देखते हुए इनके संचालन पर करीब चार दिन से रोक लगी हुई थी। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात व्यावसायिक वाहनों के चलने पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। ऐसे में दिल्ली या यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की तरफ से आकर वाहन नोएडा होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। अभी ईस्टर्न पेरीफेरल सहित दूसरे वैकल्पिक रास्तों से होकर वाहन चालक गुजर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए शहर के आंतरिक हिस्से में बढ़ाए गए नो एंट्री के समय में बदलाव कर पुरानी व्यवस्था लागू कर दिया जाएगा। अभी तक सुबह 6 से दोपहर 12 और दोपहर 3 से रात 12 बजे तक नो एंट्री का समय कर दिया गया था। अब सुबह 7 से 11 और शाम को 5 से 10 बजे तक नो एंट्री का समय रहेगा।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button