भगवान वामन अवतार प्रथम के निमंत्रण पत्र का विमोचन…

भगवान वामन अवतार प्रथम के निमंत्रण पत्र का विमोचन…

-इस बार शामिल होगी कई भव्य झांकियां

मथुरा, । उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा जनपद में प्रथम बार भगवान वामन अवतार शोभायात्रा के निमंत्रण पत्र का विमोचन कच्ची सड़क स्थित प्राचीन मंदिर हरगोविंद मंदिर में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ किया। शोभा यात्रा के संयोजक व बृज प्रांतीय अध्यक्ष पंडित श्याम शर्मा पंडित ने कहा कि विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा की सभी इकाइयों को एक साथ एक बैनर तले लेकर आयोजन बडे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित करता रहा है। उन्होंने बताया की इस भगवान वामन अवतार शोभायात्रा में कई नई प्रस्तुति होंगी। उन्होंने बताया नगर के ब्राह्मण समाज के लोगों के अलावा अन्य समाजों के लोग भी सम्मिलित होंगे। बैठक में राजनारायण गौड़ व ब्राह्मण महासभा प्रदेश महामंत्री आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि इस बार की शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों के साथ भगवान वामन अवतार जी की भव्य झांकी भी शोभायात्रा के दौरान आकर्षण का केंद्र रहेगी। बृज क्षेत्र महामंत्री अर्जुन पंडित ने कहा भगवान वामन अवतार शोभायात्रा 26 सितंबर मंगलवार शाम चार बजे अंगूरी वाटिका कुंजविहारी मंदिर से प्रारंभ होकर होली गेट कोतवाली रोड लक्ष्मी मार्केट पर समापन होगी। वही उन्होंने कहा शोभा यात्रा के समापन पर वृद्ध सिटीजन का सम्मान किया जायेगा।वही बृज शोभायात्रा संयोजक ने श्याम शर्मा ने सभी ब्रजवासियों से शोभायात्रा में पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर बृज प्रांत महामंत्री अर्जुन पंडित, मंत्री कुलदीप शर्मा, राजेश पाठक, मंत्री दाऊ दयाल शर्मा उपाध्यक्ष, सीमा शर्मा, महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, महामंत्री सर्वेश चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष विपिन ओझा, धनीराम शर्मा, मुकुंद शर्मा, विष्णु कांत शास्त्री, शिवकुमार गोस्वामी आदि मौजूद थे।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button