वंदे भारत ट्रेन का देवबंद में ठहराव, राज्य मंत्री का स्वागत..

वंदे भारत ट्रेन का देवबंद में ठहराव, राज्य मंत्री का स्वागत..

सहारनपुर । देश की आकर्षक वंदे भारत ट्रेन नई दिल्‍ली के आनन्‍द विहार रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार की शाम सहारनपुर जिले के देवबंद पहुंची जहां ट्रेन से उतरते ही लोक निर्माण राज्‍य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह का भव्‍य स्‍वागत किया गया।

देवबंद में पहले यात्री के रूप में स्थानीय विधायक और लोक निर्माण राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह का देवबंद रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। नागरिकों ने इस बात की खुशी जताई कि वंदे भारत ट्रेन का देवबंद में ठहराव होगा।

इस अवसर पर सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेल मंत्री ने एक आग्रह पर देवबंद में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव देकर इस क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है।

सिंह ने कहा कि कुछ समय बाद सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का ठहराव भी देवबंद में होगा और इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button